By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ऋषिकेश में कारों की टक्कर के बाद पर्यटक ने किया हंगामा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

ऋषिकेश में कारों की टक्कर के बाद पर्यटक ने किया हंगामा

Lokesh Badoni
Last updated: September 16, 2024 10:59 pm
Lokesh Badoni Published September 16, 2024
Share
SHARE

तलवार लहराकर लोगों को डराया, युवती हुई घायल
ऋषिकेश। ऋषिकेश में 15 सितंबर रात को दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। बात मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ तक पहुंच गई थी। इस हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की वजह गाड़ियों की टक्कर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मण झूला रोड पर चंद्रभागा पुल के पास एक कार ने दूसरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान एक कार से उतरे पर्यटक ने गुस्से में दूसरी कार का शीशा तोड़ दिया। विवाद बढ़ा तो स्थानीय लोगों ने पर्यटक को घेर लिया। इसके बाद पर्यटक ने भी कार में रखी अपनी तलवार निकाली और उसे घुमाना शुरू कर दिया। पर्यटक को गुस्सा देखकर लोग भी इधर-उधर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान तलवार वहां से गुजर रही युवती के सिर पर भी लग गई थी, जिससे वो घायल हो गई थी। घायल अवस्था में युवती को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। युवती के चाचा ने पर्यटक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि घटना की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनका संज्ञान भी पुलिस ने ले लिया है। वीडियो को साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस ने अपने पास सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कार टकराने के बीच में जो विवाद हुआ है, उसमें कोई शिकायत नहीं मिली है।

You Might Also Like

सेवा भारती हरिद्वार का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सेवा संस्कार, समरसता व वैदिक मंत्रोच्चार के सम्पन्न

ऋषिकेश मामला जटिल मोड़ पर : आरोपों पर सवाल, नए तथ्य और पुराने मामले जांच के दायरे में

“देवी विज्ञानम्” दिव्य ऊर्जा और वैज्ञानिक सिद्धांत का संगम

व्यो स्कूल ऑफ़ इनफिनिट लर्निंग का शुभारंभ

चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट खुले।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेवा भारती हरिद्वार का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सेवा संस्कार, समरसता व वैदिक मंत्रोच्चार के सम्पन्न
  • ऋषिकेश मामला जटिल मोड़ पर : आरोपों पर सवाल, नए तथ्य और पुराने मामले जांच के दायरे में
  • “देवी विज्ञानम्” दिव्य ऊर्जा और वैज्ञानिक सिद्धांत का संगम
  • व्यो स्कूल ऑफ़ इनफिनिट लर्निंग का शुभारंभ
  • न्याय प्रणाली पर चिंता जताना आलोचना नहीं, बल्कि संस्थानों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है: न्यायमूर्ति मनमोहन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?