By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: युवकों को विदेश में बेचने वाला शातिर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदिल्लीदेहरादून

युवकों को विदेश में बेचने वाला शातिर गिरफ्तार

Lokesh Badoni
Last updated: September 16, 2024 10:53 pm
Lokesh Badoni Published September 16, 2024
Share
SHARE

बंधक बनाये गये युवकों को भारतीय दूतावास के माध्यम से लाया गया वापस
चम्पावत। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखण्ड के युवकों को स्कैमिंग का कार्य कराये जाने हेतु थाईलैंड को बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। वहीं पुलिस द्वारा बंधक बनाये गये सभी युवकों को भारतीय दूतावास के माध्यम से वापस लाया गया है।
मामला चम्पावत के बनबसा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीती 10 जुलाई को राजेन्द्र सिंह  पुत्र राम सिह निवासी ग्राम गुदमी भैसाझाला बनबसा चम्पावत द्वारा थाना बनबसा में तहरीर देकर बताया गया था कि मेरा पुत्र ललित सोन अपने दोस्तों विकास, कमलेश व 3 खटीमा के युवकों के साथ घर से रोजगार की तलाश में दिल्ली के लिए निकला था, जहां से ये लोग बैंकाक निकल गये। जिनसे अब कोई सम्पर्क हो पा रहा है और न ही इनका कुछ पता चल पा रहा है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामला गुमशुदा युवकों की बरामदगी व गैर राष्ट्र बैकांक थाईलैंड से सम्बन्धित था इसलिए पुलिस ने गुमशुदा युवकों की सकुशल बरामदगी व घर वापसी के लिये भारतीय दूतावास से पत्राचार किया। वहीं जांच के आधार पर सामने आया कि राहुल उपाध्याय ने अपने दोस्त गुजरात निवासी जय जोशी जिसका वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया के साथ मिलकर उत्तराखण्ड राज्य से 7 युवाओं व अन्य राज्यों के बेरोजगार युवकों को अपनी बातों में बहला फुसलाकर विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें भारत से गैर राष्ट्र बैंकाक बुलाकर विदेशी कम्पनियों को 10,000 थाई भाट व्यक्ति के हिसाब से बेच दिया है। जहां विदेशी कम्पनियों द्वारा उन्हें म्यामार में गोपनीय स्थान पर ले जाकर उनसे स्कैमिंग का काम कराने के लिए बंधक बना लिया गया है तथा काम न करने पर उन युवकों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार कर जबरदस्ती काम कराया जा रहा है। साथ ही बन्धक बनाये गये युवकों को वापस भारत देश भेजने के लिए उनसे भारी भरकम धनराशि की मांग कर वसूल की गयी है। आरोपी जय जोशी जिसका वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया है जो कि गुजरात के गांव टुकड़ा पोरबन्दर(गुजरात) में होना प्रकाश में आने पर पुलिस ने 13 सितम्बर को उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त राहुल उपाध्याय के साथ मिलकर बनबसा क्षेत्र के 3 तथा खटीमा क्षेत्र के 3 युवकों को बहला फुसलाकर बैकाक बुलाया था जहां से उन्हे विदेशी कम्पनियों के हाथों 10000 थाई भाट प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेच दिया था। मुकदमे से सम्बन्धित आरोपी राहुल उपाध्याय का वर्तमान में दुबई भाग जाना प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वहीं भारतीय दूतावास के सहयोग से उक्त सभी गुमशुदाओं को सकुशल भारत राष्ट्र उनके घर पहुंचा दिया गया है।

You Might Also Like

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित

MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण

realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले
  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?