By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डीएवी छात्रसंघ का धरना जारी, सचिवालय घेराव की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

डीएवी छात्रसंघ का धरना जारी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Lokesh Badoni
Last updated: September 16, 2024 10:48 pm
Lokesh Badoni Published September 16, 2024
Share
SHARE

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर डीएवी छात्र संघ की ओर से कॉलेज परिसर में दिए जा रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार से छात्रों ने दिन रात के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किए जाने का निर्णय लिया है। छात्रों ने सचिवालय घेराव की चेतावनी भी दी है। छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि छात्र-छात्राओं के लिए जो समस्याएं उठाई गई हैं, उनका समाधान होने तक उनका धरना इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर दिन शासन और प्रशासन के खिलाफ छात्र आंदोलनरत रहेंगे। इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज में कई विभागों में अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाओं में बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  छात्र संघ अध्यक्ष ने कॉलेज में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास बनाए जाने की भी मांग उठाई है।  साथ ही कहा कि प्रदेश भर से छात्र डीएवी कॉलेज में पढ़ने आते हैं, लेकिन कॉलेज आने जाने में उन्हें बस का किराया चुकाना पड़ता है। उन्होंने सभी छात्रों के लिए आई कार्ड पर फ्री बस पास की सुविधा दिए जाने की मांग उठाई है। छात्र संघ अध्यक्ष का कहना है कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महाविद्यालय में लगभग एक वर्ष पूर्व 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने इसका शिलान्यास भी किया, परंतु अब तक कॉलेज कैंपस में 100 फीट का तिरंगा नहीं लहराया गया है, इससे छात्र निराश हैं। सिद्धार्थ अग्रवाल ने सरकार को चेताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 18 सितंबर को सचिवालय घेराव किया जाएगा। उसके बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो छात्रों को भूख हड़ताल पर बैठने पर मजबूर होना पड़ेगा।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?