By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पिता ने अपने ही दो बच्चों के अपहरण का रच डाला झूठा षड्यंत्र
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडहरिद्वार

पिता ने अपने ही दो बच्चों के अपहरण का रच डाला झूठा षड्यंत्र

Lokesh Badoni
Last updated: September 15, 2024 4:12 pm
Lokesh Badoni Published September 15, 2024
Share
SHARE

रुड़की । बच्चों की स्कूल की फीस जमा ना करने के लिए एक पिता ने अपने ही दो बच्चों के अपहरण का झूठा षड्यंत्र रच डाला और बच्चों के अपहरण की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बच्चों की तलाश शुरू की, तो अपहरण का पूरा मामला झूठा निकला। बहरहाल वादी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को एक व्यक्ति ने थाना पथरी में प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें बताया गया था कि घर से स्कूल गए उसके दो नाबालिग बच्चों का अज्ञात शख्स द्वारा अपहरण किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। मामले में एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल द्वारा बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसके बाद गठित की गई टीमों ने बच्चों की तलाश शुरू की। इसी बीच टीम ग्राम बसेड़ी पहुंची तो दोनों गुमशुदा बच्चे अपनी बुआ के घर पर सुरक्षित मिले।

पुलिस ने बच्चों से उनकी कुशलता और घर से बिन बताए बुआ के घर आने की वजह पूछी, तो बच्चों ने बताया कि वह अपने पिता के कहने पर ही यहां आए थे। बच्चों की बुआ ने भी बताया कि बच्चे जब अचानक घर पहुंचे तो उन्होंने अपने भाई को मोबाइल कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद बच्चों के पिता से पूछताछ की गई तो यह बात सामने आई कि दोनों बच्चे एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। करीब एक लाख रुपए फीस जमा ना होने पर स्कूल प्रबंधन बच्चों से फीस लेकर आने के लिए कह रहा था, जिससे उसने स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाकर फीस माफ कराने के लिए अपने बच्चों के अपहरण का सारा नाटक रचा।

You Might Also Like

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया

देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?