By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नामी स्कूल परिसर में मिला लार्वा, नगर निगम ने 1 लाख रुपए का लगाया जुर्माना
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

नामी स्कूल परिसर में मिला लार्वा, नगर निगम ने 1 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

Lokesh Badoni
Last updated: September 13, 2024 6:14 pm
Lokesh Badoni Published September 13, 2024
Share
SHARE

देहरादून । डेंगू ना पनपे इसके लिए नगर निगम की टीमें फॉगिंग अभियान से लेकर एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताएं भी घर-घर जाकर मच्छर पनपने की जगहों को नष्ट कर रही हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल आज शहर के नामी स्कूल का नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया। इसी बीच स्कूल परिसर में लार्वा मिला, जिससे नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

बता दें कि इससे पहले पिछले दिनों तत्कालीन जिलाधिकारी सोनिका ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया था कि स्कूल में फूल अस्तीन के कपड़े बच्चे पहनकर आएंगे और स्कूल में साफ-सफाई रखी जाएगी। वहीं, अब जिलाधिकारी सविन बंसल ने बैठक लेते हुए डेंगू पर प्रहार की कवायद शुरू कर दी है। घर-घर सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए।

घर-घर सर्वेक्षण न किए जाने पर शिकायत के लिए नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0135 2652571,मोबाइल नंबर 9084677355 और 9259412340 जारी किया गया है। इसके अलावा फॉगिंग और दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई और फॉगिंग और दवा छिड़काव की मशीनें स्वास्थ्य विभाग को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। फंड्स उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी डीएम ने खुद ली है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि देहरादून में वर्तमान में डेंगू के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर आपदा प्रबंधन नियमों के अंतर्गत प्रत्येक परिसर का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज सेंट जोसेफ स्कूल राजपुर रोड के परिसर का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण में स्कूल परिसर में जल भराव,गंदगी और लार्वा पाया गया। जिससे स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?