पुरोला उतरकाशी।
टौंस वन प्रभाग पुरोला के पुरोला रेंज के गुन्दियाट गांव के बीट कक्ष संख्या 08 के जंगल से 14 हरे कैल के पेड़ों के अवैध पातन का प्रकरण प्रकाश में आने पर “उप वन संरक्षक” डिपी बलूनी स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर हरे पेड़ों के ठूंडों को खोज कर, संदिग्ध गांवों में दो दिनों तक वन विभाग की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।जिसमें वन विभाग की टीम द्वारा दो दिनों की खोजबीन में 73 नग कैल के बरामद कर, आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, उन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

उक्त प्रकरण में “उप वन संरक्षक” डीपी बलूनी ने दो वन कर्मियों को सस्पेंड कर, पूरे प्रकारण की जांच हेतु टीम गठित कर जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। उपवन संरक्षक डी पी बलूनी का कहना है की अवैध पातन में संलिप्त लोग व कर्मचारी किसी भी सूरत में बख्शें नहीं जायेगें ।