By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अवीवा इंडिया ने अपने अवीवा सिग्नेचर इंक्रीजिंग इनकम प्लान से रिटायरमेंट सिक्‍योरिटी को नए ढंग से किया परिभाषित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

अवीवा इंडिया ने अपने अवीवा सिग्नेचर इंक्रीजिंग इनकम प्लान से रिटायरमेंट सिक्‍योरिटी को नए ढंग से किया परिभाषित

Lokesh Badoni
Last updated: September 10, 2024 10:17 pm
Lokesh Badoni Published September 10, 2024
Share
SHARE

रिटायरमेंट के बाद नियमित आय देने वाला एक विस्‍तृत समाधान, जो आजीवन हर तीसरे साल आय में 15% की वृद्धि देता है ~

नई दिल्ली: भारत के सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनी, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने अवीवा सिग्नेचर इंक्रीजिंग इनकम प्लान – एक नॉन-लिंक्ड, गैर-भागीदारी, जीवन बीमा बचत योजना (UIN: 122N158V01) शुरु करने की घोषणा की है। इस प्लान को खास तौर पर रिटायरमेंट के बाद गारंटीड एवं बढ़ती आय प्रदान करने और ग्राहकों को उनके जीवन के सुनहरे वर्षों में स्वतंत्र रूप से #जीवन जीने में मदद करने के लिए बनाया गया है।
बढ़ती जीवन प्रत्याशा और जीवन यापन के बढ़ते खर्च को देखते हुए रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा इतनी महत्वपूर्ण कभी नहीं थी, जितनी आज हो गई है। अवीवा सिग्नेचर इंक्रीजिंग इनकम प्लान इन चुनौतियों का स्‍पष्‍ट समाधान प्रस्‍तुत करता है, नए फीचर्स देता है, जो इसे बाजार में सबसे अलग खड़ा करते है।
यह योजना हर तीसरे पॉलिसी वर्ष में मासिक आय में 15% की वृद्धि करके बढ़ती हुई मंहगाई से राहत प्रदान करती है, अर्थात् समय के साथ, मुद्रास्फीति के के अनुसार पेआउट भी बढ़ता है, इस प्रकार यह पॉलिसीधारक की क्रय शक्ति को बनाए रखती है।
अवीवा सिग्नेचर इंक्रीजिंग इनकम प्लान आजीवन आय की गारंटी देता है, पॉलिसीधारक के लिए आय लाभ सुनिश्चित करता है और 100 वर्ष की आयु तक विस्‍तृत वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा, यह पेआउट अवधि के अंत में प्रीमियम भी वापस करता है, जिसमें पॉलिसीधारक को अदा किए गए कुल प्रीमियम का 105% वापस मिलता है, इस प्रकार योजना का समग्र लाभ बढ़ जाता है। लचीली प्रीमियम भुगतान आवृत्ति के साथ, योजना सुरक्षित रिटायरमेंट के लिए लगातार मासिक बचत प्रदान करती है, जिससे यह अधिक से अधिक ग्राहकों के लिए सुलभ हो जाती है।
पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में, गारंटीड मृत्यु लाभ, मुश्किल समय में आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करता है। एक महत्‍वपूर्ण खूबी इन-बिल्ट प्रीमियम गारंटी है, जिसके तहत अवीवा पॉलिसीधारक की ओर से भविष्य के सभी देय प्रीमियम का भुगतान करता है और परिवार को वह गारंटीड इंक्रीजिंग इनकम मिलती है जिसका वादा ग्राहक से किया गया था।
विनीत कपाही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मार्केटिंग प्रमुख ने कहा अवीवा सिग्नेचर 3डी टर्म प्लान से अपने ग्राहकों की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने और अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेंट प्लान-प्लेटिनम से उनकी संपत्ति बढ़ाने में मदद करने के बाद, इस तिमाही में हम जो तीसरा उत्पाद पेश कर रहे हैं, वह रिटायरमेंट के बाद की आय की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है। आज के उतार-चढ़ाव भरे आर्थिक परिदृश्य में, यह योजना बढ़ती हुई, मुद्रास्फीति से राहत दिलाने वाली आय का आश्वासन देती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हमारे ग्राहक रिटारयमेंट के बाद सुरक्षित और आरामदायक जीवन का आनंद ले सकें। अवीवा सिग्नेचर इंक्रीजिंग इनकम प्लान इनोवेशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और हमारे ग्राहकों की भविष्य की वित्तीय जरूरतों के अनुरुप है।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित
  • realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया
  • फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?