By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडफीचर्ड

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई।

Lokesh Badoni
Last updated: September 10, 2024 9:40 am
Lokesh Badoni Published September 10, 2024
Share
SHARE

 

Contents
उत्तरकाशी, 10 सितंबर 2024भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में पं. पंत के योगदान को याद करते हुए कुशल प्रशासक एवं प्रखर राजनैतिक विचारक के तौर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अविस्मरणीय व अनुकरणीय बताया गया।जिला मुख्यालय स्थित पालिका परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में पं. गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर ने माल्यार्पण करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में पैदा हुए पं. पंत हमारे गौरव का प्रतीक हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर हमें अपने देश व समाज की प्रगति में आगे बढकर योगदान करना चाहिए। आजादी के आंदोलन में पं. पंत की अग्रणी भूमिका, उनके जीवन संघर्ष और त्याग का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनका राजनैतिक एवं प्रशासनिक कौशल आने वाली पीढी को प्रेरणा देता रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत की स्मृति को संजोये रखने के लिए जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में पार्क का पुननिर्माण करने के साथ ही पंत जी की मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी।इस मौके पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व सभासद देवराज बिष्ट आदि ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता के तौर पर पं. पंत की भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा और सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनका योगदान हमारे देश व समाज को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने किया। समारोह में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) जयेश बडोला, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, अधिशासी भियंता जल निगम मधुकांत कोटियाल, कोषाधिकारी बीपी जगूड़ी, अधिशासी अधिकारी शिव कुमार सिंह चौहान, पूर्व सभासद गोविंद सिंह गुसांई, महावीर सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों के द्वारा भी भारत रत्न पं. पंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

उत्तरकाशी, 10 सितंबर 2024

 

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में पं. पंत के योगदान को याद करते हुए कुशल प्रशासक एवं प्रखर राजनैतिक विचारक के तौर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अविस्मरणीय व अनुकरणीय बताया गया।

 

जिला मुख्यालय स्थित पालिका परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में पं. गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर ने माल्यार्पण करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में पैदा हुए पं. पंत हमारे गौरव का प्रतीक हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर हमें अपने देश व समाज की प्रगति में आगे बढकर योगदान करना चाहिए। आजादी के आंदोलन में पं. पंत की अग्रणी भूमिका, उनके जीवन संघर्ष और त्याग का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनका राजनैतिक एवं प्रशासनिक कौशल आने वाली पीढी को प्रेरणा देता रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत की स्मृति को संजोये रखने के लिए जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में पार्क का पुननिर्माण करने के साथ ही पंत जी की मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी।

इस मौके पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व सभासद देवराज बिष्ट आदि ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता के तौर पर पं. पंत की भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा और सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनका योगदान हमारे देश व समाज को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने किया। समारोह में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) जयेश बडोला, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, अधिशासी भियंता जल निगम मधुकांत कोटियाल, कोषाधिकारी बीपी जगूड़ी, अधिशासी अधिकारी शिव कुमार सिंह चौहान, पूर्व सभासद गोविंद सिंह गुसांई, महावीर सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों के द्वारा भी भारत रत्न पं. पंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?