By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर फ्लिपकार्ट ने ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के लिए धार, मध्य प्रदेश में कार्यशाला का आयोजन किया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर फ्लिपकार्ट ने ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के लिए धार, मध्य प्रदेश में कार्यशाला का आयोजन किया

Lokesh Badoni
Last updated: September 9, 2024 3:22 pm
Lokesh Badoni Published September 9, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। भारत के घरेलू ईकॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस में कदम रखने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए जरूरी जानकारी एवं टूल्स प्रदान करते हुए स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को सशक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान माननीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, धार के कलेक्टर/डीएम प्रियांक मिश्रा और फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार उपस्थित रहे।

स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता के लिए स्थानीय समुदायों की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के धार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस की ऑफरिंग्स से जुड़ी अधिकतम जानकारियों पर फोकस करते हुए कार्यशाला का उद्देश्य शिल्पकारों, बुनकरों और कारीगरों के वंचित समुदाय को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद करने के लिए राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच प्रदान करना रहा। एनआरएलएम के साथ साझेदारी में फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में धार से 100 से ज्यादा ग्रामीण महिला उद्यमियों, सूक्ष्म उद्यमों और महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने हिस्सा लिया।

माननीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि ग्रामीण महिला कारीगरों, शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों को ई-कॉमर्स में कदम बढ़ाने के लिए जरूरी जानकारी प्रदान करते हुए हम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ उनके लिए विकास के नए अवसर सृजित कर सकते हैं। आज की कार्यशाला में फ्लिपकार्ट द्वारा प्रदान किए गए दिशानिर्देश एवं संसाधन बहुत लाभकारी रहे हैं और इनसे सीखने का व्यापक अनुभव मिला है। हमें उम्मीद है कि इससे इन सभी को अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को बढ़ाने और अपनी सफलता को गति देने के लिए जरूरी कौशल मिला है।’

इस साझेदारी को लेकर फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट ने पूरे भारत में 18 लाख से ज्यादा आजीविकाओं पर सकारात्मक प्रभाव डाला है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से विकास के नए अवसर प्रदान करते हुए स्थानीय कारीगरों एवं महिला उद्यमियों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम कारीगरों, एमएसएमई, एसएचजी, महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों और देशभर के शिल्पकारों की आजीविका को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ पूरे भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने और आजीविका के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज की कार्यशाला को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम खुश हैं और आगे भी हम मध्य प्रदेश एवं पूरे देश में एमएसएमई इकोसिस्टम के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर सृजित करने के लिए समर्पित रहेंगे। फ्लिपकार्ट समर्थ के माध्यम से हमारा लक्ष्य उन्हें जरूरी जानकारी, टूल्स एवं राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच प्रदान करना है, जिससे उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिले।

फ्लिपकार्ट समर्थ 2019 में लॉन्च की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य ई-कॉमर्स के माध्यम से एमएसएमई, कारीगरों और वंचित समुदायों के लिए विकास के नए अवसर सृजित करना है। इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य वंचित स्थानीय समुदायों एवं उद्यमों को एक समावेशी, राष्ट्रव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना और उन्हें बेहतर आजीविका कमाने की क्षमता पाने में सहयोग करना है। राज्य एवं केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों और देशभर में अन्य निकायों के साथ रणनीतिक गठजोड़ के माध्यम से फ्लिपकार्ट समर्थ कार्यक्रम के तहत व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

You Might Also Like

realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक्रेक्स 2026 में लाया व्यापक एचवीएसी इकोसिस्टम

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?