By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डीएम संदीप तिवारी ने बदरी विशाल के दर्शन और पूजा करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोलीदेहरादून

डीएम संदीप तिवारी ने बदरी विशाल के दर्शन और पूजा करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Lokesh Badoni
Last updated: September 8, 2024 4:25 pm
Lokesh Badoni Published September 8, 2024
Share
SHARE

डीएम संदीप ने बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहित और व्यापार संघ के पदाधिकारियों की समस्याएं भी सुनी

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को बद्रीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बदरीविशाल के दर्शन करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

जिलाधिकारी ने पीआईयू के अधिकारियों से ब्रदीनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित सभी प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शेषनेत्र व बद्रीश झील, लूप रोड, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमीनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, हॉस्पिटल एक्सटेंशन सहित मंदिर सौन्दर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। पीआईयू के अधिकारियों ने मास्टर प्लान के सभी प्रोजेक्ट की प्रगति से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहित और व्यापार संघ के पदाधिकारियों की समस्याएं भी सुनी। तीर्थ पुरोहितों ने पौराणिक कुवेर गली की मरम्मत कार्यो को प्रथामिकता पर करवाने की मांग रखी। वहीं व्यापार संघ ने पार्किंग की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन और पूजा करते हुए बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, लोनिवि के अधिक्षण अभियंता राजेश चन्द्रा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, ईओ सुनील पुरोहित एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। महायोजना के तहत बद्रीनाथ धाम को आध्यात्मिक हिल टाउन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें भविष्य में यात्रियों की क्षमता एवं आवश्यकता को देखते हुए चरणबद्व तरीके से मास्टर प्लान के कार्य किए जा रहे है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के पहले चरण में शेष नेत्र व बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, वन वे लूप रोड, बीआरओ वाईपास निर्माण का कार्य पूर्ण हो गए है। जबकि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, अस्पताल विस्तार, तीर्थ पुरोहित आवास, बहुउद्देश्यीय और आगंतुक भवन, बद्रीनाथ मंदिर के आसपास सौन्दर्यीकरण का काम चल रहे है।

You Might Also Like

रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।
  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 
  • हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?