By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: दिल्ली में फ्लिपकार्ट के सेलर कॉन्क्लेव ने 1500 से ज्यादा उद्यमियों को ईकॉमर्स इकोसिस्टम में आगे बढ़ने के लिए सशक्त किया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

दिल्ली में फ्लिपकार्ट के सेलर कॉन्क्लेव ने 1500 से ज्यादा उद्यमियों को ईकॉमर्स इकोसिस्टम में आगे बढ़ने के लिए सशक्त किया

Lokesh Badoni
Last updated: September 6, 2024 2:10 pm
Lokesh Badoni Published September 6, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। नवाचार एवं उद्यमिता के बेहतरीन मेल के साथ फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित दिल्ली सेलर कॉन्क्लेव में 1500 से ज्यादा दूरदर्शी विक्रेता एक मंच पर आए। यहां सभी विक्रेताओं ने वैचारिक सत्रोंऔर विशेषज्ञों के निर्देशन में ग्राहकों की मांग और बाजार ट्रेंड से जुड़े कई अहम तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। फ्लिपकार्ट का सेलर कॉन्क्लेव ईकॉमर्स की दुनिया में नए मानक स्थापित कर रहा है, उद्यमियों के बीच अर्थपूर्ण संबंधों को बढ़ावा दे रहा हैऔरविभिन्न इनसाइट्स एवं ट्रेंड स्पॉटिंग के माध्यम से इनोवेशन को गति दे रहा है। साथ ही यह कॉन्क्लेव कारोबारियों को तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को अपनाने, इसमें आगे बढ़ने एवं विकास करने में सक्षम बनाते हुए ऑनलाइन रिटेल को नया आकार दे रहा है।

भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने देशभर में स्थानीय उद्यमियों को ऊपर उठाने एवं उन्हें सशक्त करने के प्रयास के तहत दिल्ली में प्रभावशाली सेलर कॉन्क्लेव (विक्रेता सम्मेलन) का आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव के दौरान दिल्ली में 1500 से ज्यादा सेलर्स (फ्लिपकार्ट विक्रेताओं) ने हिस्सा लियाऔर मार्केट डायनामिक्स, ग्राहकों की प्राथमिकताओंएवं रणनीतिक विकास के अवसरों को लेकर अपनी समझ को बढ़ाने के लिए जानकारियों से भरपूर सत्रों में हिस्सा लिया। फ्लिपकार्ट के फ्लैगशिप सेल इवेंट द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी) का 11 संस्करण नजदीक आ रहा है और इससे ठीक पहलेसेलर्स को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान आगे बढ़ने को तैयार रहने के लिए एडवांस्ड टूल्स, कौशल एवं जानकारियों से लैस करने के उद्देश्य से इस सेलर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

इस कॉन्क्लेव ने सार्थक संबंध स्थापित करने का अवसर प्रदान किया और ऐसे सहयोगी माहौल को बढ़ावा दिया, जिसमें विक्रेताओं और फ्लिपकार्ट दोनों के लिए समान रूप से विकास, सफलता एवं साझा समृद्धि सुनिश्चित हो। इस आयोजन के दौरान चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार, चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर जयंद्रन वेणुगोपाल, फ्लिपकार्ट ऐड प्लेटफॉर्म के वाइस प्रेसिडेंट संदीप कारवा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सप्लाई चेन, कस्टमर एक्सपीरियंस एवं रीकॉमर्स हेड हेमंत बद्री और शॉप्सी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रत्युष अग्रवाल समेत फ्लिपकार्ट के कई प्रमुख अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने त्योहारी सीजन के दौरान अपनी उपस्थिति को निखारने के लिए सेलर्स को ग्राहकों की मांग, खरीदारी के ट्रेंड्स एवं विभिन्न रणनीतियों के बारे में महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

आयोजन के दौरान इनोवेशन को लेकर फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली। फ्लिपकार्ट ने कॉन्क्लेव में एडवांस्ड एनालिटिक्स टूल्सपेश किए, महत्वपूर्ण इनसाइट्स साझा किए और डाटा आधारित रणनीतियां साझा कीं, जिससे विक्रेता अपनी ऑनलाइन उपस्थिति, प्रतिस्पर्धी क्षमता और कस्टमर एंगेजमेंट को बढ़ा सकें। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट ने तेजी से बदलाव करने में समर्थ होने एवं दक्षता के महत्व पर जोर दिया और विक्रेताओं से त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी मांग को पूरा करने, समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने, ग्राहकों की संतुष्टि एवं उनके शॉपिंग के अनुभव को सुगम बनाने के लिए अपनी मजबूत एवं भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कॉन्क्लेव ने सेलर्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति को बेहतर करने और कारोबार से जुड़े रणनीतिक फैसलों के लिए फ्लिपकार्ट की अत्याधुनिक विश्लेषण क्षमताओं को अपनाने की दिशा में व्यावहारिक जानकारियों से लैस किया। यह आयोजन इनोवेशन को बढ़ावा देने और सेलर्स की उद्यमिता की भावना को समर्थन देने की दिशा में फ्लिपकार्ट की व्यापक पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे सेलर्स अपने कारोबारी प्रयासों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, सूरत एवं दिल्ली में कॉन्क्लेव की सफलता के बाद फ्लिपकार्ट सेलर हब अन्य शहरों में भी इस तरह के आयोजन करेगा, जिससे एक ऐसा सपोर्टिव इकोसिस्टम बनाने की इसकी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी, जो सेलर्स को ई-कॉमर्स की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए सशक्त करे।

You Might Also Like

realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक्रेक्स 2026 में लाया व्यापक एचवीएसी इकोसिस्टम

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?