चमोली : राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली ने प्रधानाचार्य सीमित विभागीय सीधी भर्ती नियमावली 2022 को निरस्त करने एवं सभी स्तरों की शत प्रतिशत पद्दोन्नति करने सहित शिक्षकों के विभिन्न लम्बित मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तराखंड के आह्वान पर आज 5 सितम्बर 2024 को काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया।
जनपद मंत्री प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि आज जनपद की सभी 206 विद्यालय शाखाओं में शिक्षक दिवस नही मनाया गया। शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया गया। जिसमें जनपद के लगभग सभी राजकीय शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती नियमावली के प्रावधान इतने जटिल है कि इसमें विभाग में कार्यरत केवल 10 फीसदी शिक्षक ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 90 फीसदी शिक्षकों को इस नियमावली से बाहर रखा गया है। संगठन की मांग है कि पूर्व की भांति ही प्रधानाचार्य के पदों को शत् प्रतिशत पद्दोन्नति से भरा जाना चाहिए तथा एलटी से प्रवक्ता पदों पर शीघ्र पद्दोन्नति सूची जारी होनी चाहिये।
जनपदीय मंत्री ने बताया कि इस चरणबद्ध आंदोलन के अगले चरण में कल दिनांक 06सितम्बर को जनपद चमोली के सभी 09 विकासखंडों के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं (सदस्यों) द्वारा एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय चमोली गोपेश्वर मे धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
इस चॉक डाऊन हड़ताल में राजकीय शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, जनपद मंत्री प्रकाश सिंह चौहान, जनपद संयुक्त मंत्री मोहन सिंह नेगी, वृजमोहन सिंह रावत, बीएस नेगी, हरेंद्र सिंह रावत, अनिल कुमार आदि सहित सभी विकासखण्ड के ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री, उनकी समस्त कार्यकारिणी एवं सभी विद्यालय शाखाओं के संघनिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
वहीं दूसरी ओर राइका गौचर में भी शाखा अध्यक्ष रघुवीर वैष्णव जी के साथ संगठन मंत्री वीरेन्द्र सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, हरीश टम्टा, राजेन्द्र नेगी, दिनेश भट्ट, सुभाष सती, शिशुपाल सिंह नेगी, बीरेंद्र नेगी,खड़ग सिंह बिष्ट, गिरीश खाली, मीना डिमरी आदि ने भी सीधी भर्ती परीक्षा नियमावली 2022 के विरोध में वाहों पर काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया गया।
Leave a comment
