By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एडवरटाइजिंग, ब्रांडिंग और साइनेज उद्योग के जुड़े नए और परिवर्तनकारी बदलावों को सामने लाएगा मीडिया एक्सपो नई दिल्ली 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

एडवरटाइजिंग, ब्रांडिंग और साइनेज उद्योग के जुड़े नए और परिवर्तनकारी बदलावों को सामने लाएगा मीडिया एक्सपो नई दिल्ली 

Lokesh Badoni
Last updated: September 3, 2024 2:12 pm
Lokesh Badoni Published September 3, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली । इनडोर और आउट-ऑफ-होम एडवरटाइजिंग और साइनेज उद्योग के आधुनिक और शानदार नवाचार को प्रदर्शित करने के लिए 53वां मीडिया एक्सपो नई दिल्ली होने जा रहा है जिसमें मीडिया सॉल्यूशंस की दुनिया के नए और प्रवर्तनकारी समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। 12 से 14 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली की प्रगति मैदान में होने वाले इस शो में 120 से ज्यादा प्रदर्शकों भाग लेंगे, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मीडिया एक्सपो नई दिल्ली 2024 एक ऐसा बहुप्रतीक्षित व्यवसाय मेला है, जो एडवरटाइजिंग, प्रिंटिंग, ब्रांडिंग और साईनेज उद्योग की प्रत्येक कड़ी को जोड़कर एक छत के नीचे लाता है। यह पूरा मेला 12000 स्क्वायर मीटर के क्षेत्रफल में लगेगा जिसमें 200 से ज्यादा अग्रणी ब्रांड्स अलग-अलग श्रेणियां में अपने नवाचार दिखाएंगे जैसे की प्रिंटिंग इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी, साईनेज और साइन सिस्टम, रिटेल और इनडोर-आउटडोर डिस्प्ले, डिजिटल साईनेज, प्रिंटिंग इंक, मीडिया और फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी आदि।

इस एक्सपो में भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खिलाड़ी जैसे कि एचपी, कलरजेट, मोनोटेक, टेक्नोवा, नेगी, कोनिका मिनोल्टा, फुजीफिल्म, कोंस्बर्ग, मिमाकी, एप्सन आदि अपनी नवीनतम पेशकश और इनोवेशन को प्रदर्शित करेंगे।

आज इस क्षेत्र में भी सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी के उपयोग पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है, जो पर्यावरण के प्रति बढ़ती सजगता को परिलक्षित करता है। डिजिटलीकरण के बढ़ने से उत्पादों और टेक्नोलॉजी में नवाचार करने की ज़रूरत और बढ़ गई है। कुछ बड़े ब्रांड अपने ऐसे उत्पाद भी प्रदर्शित करेंगे जो इको-फ्रेंडली है, रीसायकल किए जा सकते हैं, कम बिजली का उपयोग करते हैं, और आज के समय की आवश्यकताओं के अनुरूप है।

प्रिंटिंग के क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी, डिजिटल आउट-आफ-होम के बढ़ते प्रभाव और प्रिंटिंग की भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण परिचर्चाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विषय-विशेषज्ञ अपने मत रखेंगे। इसके अलावा एक सत्र सही लागत मूल्यांकन के साथ अपना मुनाफा बढ़ाने पर भी होगा। इसके साथ ही मेहता हाईटेक UV प्रिंटर और एप्सन इंडस्ट्रियल प्रिंट हेड टी 3200 का टेक लॉन्च भी किया जाएगा।

अपने इस आगामी कार्यक्रम को लेकर मेसी फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर श्री राज मानेक ने कहा, “पिछले दो दशकों से सफलतापूर्वक चल रहा मीडिया एक्सपो मात्र एक प्रदर्शनी से बढ़कर और विशाल स्वरूप ले चुका है। यह विचारों, रचनात्मकता और टेक्नोलॉजी का एक संगम है और इनडोर और आउटडोर विज्ञापन, ब्रांडिंग और साइनेज उद्योग के सभी हितधारकों से मिलने के लिए एक आदर्श मंच है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां इस निरंतर बदल रहे उद्योग के पेशेवर, एक्सपो में नवाचारों को अनुभव कर सकें और खुद बदलाव के साथ रूबरू हो सकें। इसके अलावा, यह शो विचारों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगा जिससे सार्थक व्यापारिक संबंध और साझेदारी स्थापित हो सके। यहां प्रदर्शित होने वाले नवाचार न केवल इस उद्योग को आगे बढ़ाएंगे, बल्कि रचनात्मकता और दक्षता के नए मानक भी स्थापित करेंगे।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन
  • तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय
  • फिल्म अभिनेत्री सुनीता राजवार ने किया ‘ओकल्ट सीरीज़ एवं गुलाबो अवॉर्ड्स 2026’ का शुभारंभ, ‘निरावधी’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?