By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भारी बारिश से सिमली बाजार में स्थित दुकानों में घुसा मलवा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

भारी बारिश से सिमली बाजार में स्थित दुकानों में घुसा मलवा

Lokesh Badoni
Last updated: September 2, 2024 12:16 pm
Lokesh Badoni Published September 2, 2024
Share
SHARE

चमोली: चमोली जनपद में एक सितंबर की सायं से लगातार बारिश जारी है। कर्णप्रयाग ब्लाक के सिमली बाजार में अतिवृष्टि के कारण 11 घरों और 06 दुकानों में मलबा आने से नुकसान हुआ है। वही दो वाहन मलबे में दबे है। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिमली में अवरुद्ध मोटर मार्ग को सुचारू कर लिया गया है। आवासीय भवनों और दुकानों से मलबा हटाने का काम जारी है।
जनपद में अवरूद्व कर्णप्रयाग-थराली-ग्वादम और कर्णप्रयाग-गैरसैंण-पाण्डुवाखाल मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू कर लिए गए है। जबकि कई जगह अवरुद्ध कर्णप्रयाग -चमोली- बद्रीनाथ और जोशीमठ- मलारी- नीति मोटर को यातायात के लिए सुचारू करने का काम जारी है। इसके अलावा जनपद में 40 अन्य ग्रामीण मोटर मार्ग भी अवरुद्ध है। जिनको सुचारू करने का काम जारी है।
गोपेश्वर विद्युत वितरण खंड में सोनला-बछेर की ओर विद्युत लाइन में खराबी आने के कारण 12 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। जिसको ठीक करने का काम किया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड कर्णप्रयाग के अंतर्गत सिमली में 11 केवी विद्युत लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण 40 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई हैं। वही नारायणबगड़ क्षेत्र में डुंगी फीडर आने वाली विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 32 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसको ठीक करने का काम चल रहा है। जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू है।
जनपद में वर्षा के आंकड़ों पर नजर डाले तो तहसील नंदानगर, चमोली और पोखरी में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। तहसील चमोली में 49.8 मिमी, जोशीमठ में 15 मिमी, कर्णप्रयाग में 43 मिमी, पोखरी में 40 मिमी, गैरसैंण में 16 मिमी, थराली में 15 मिमी और नंदानगर में 60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जनपद की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
मौसम विभाग द्वारा अगले एक सप्ताह तक जनपद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जनपद वासियों को बारिश के दौरान नदी नालों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहते हुए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

You Might Also Like

उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, “फायर वॉरियर्स” फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु साइन किया एमओयू

सूबे के मुख्यमंत्री उतरकाशी के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड दौंरा सरकार के कामकाज व विधायकों के प्रदर्शन पर होगी चर्चा।

DLF मॉल्स ने 100 क्यूरेटेड लुक्स और फिजिटल फैशन अनुभव के साथ समर स्टाइल को जीवंत बनाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, “फायर वॉरियर्स” फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान
  • बिग बॉस स्टार अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिम्मत की परीक्षा देने को तैयार
  • realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु साइन किया एमओयू
  • सूबे के मुख्यमंत्री उतरकाशी के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल।

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?