By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर चढ़कर युवक नीचे कूदने की देने लगा धमकी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर चढ़कर युवक नीचे कूदने की देने लगा धमकी

Lokesh Badoni
Last updated: August 30, 2024 7:10 pm
Lokesh Badoni Published August 30, 2024
Share
SHARE

देहरादून । उत्तराखंड के देहरादून जिले में शुक्रवार 30 अगस्त को दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की ओटी और इमरजेंसी बिल्डिंग में जमकर हंगामा हुआ। यहां बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर चढ़कर एक युवक ने नीचे कूदने की धमकी देने लगा। युवक की इस हरकत से हॉस्पिटल प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया था। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जैसे-तैसे युवक को नीचे उतारा और राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र करीब 27 साल है। उसको सुबह 8.30 बजे 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए दून अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। युवक ने डॉक्टरों को सांस लेने में दिक्कत बताई थी। इसी वजह से डॉक्टरों ने उसका ईसीजी किया था।

बताया जा रहा है कि युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी हॉस्पिटल आया था। उसी व्यक्ति ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर 108 को कॉल कर बुलाया था। जानकारी के अनुसार युवक का कहना था कि उसका सामान और मोबाइल कोई लेकर चला गया है। सामान और मोबाइल की तालाश में युवक ने हॉस्पिटल को छान मारा।

बताया जा रहा है कि इसी बीच युवक हॉस्पिटल के चौथे फ्लोर पर पहुंच गया और इमरजेंसी विभाग में हंगामा करना शुरू कर दिया। फोन नहीं लौटने पर वो छत से कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने भी युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। इसी बीच चौथे फ्लोर पर मौजूद एडवोकेट अनुज शर्मा और दो युवतियों ने हर्ष को अपनी बातों में उलझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हर्ष फोन के बिना नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

करीब दो घंटे बाद भी जब युवक नहीं माना और नीचे कूदने की जिद पर अड़ा रहा तो एडवोकेट अनुज शर्मा ने मौके पर पीछे से अचानक उसे पकड़ लिया और तब कहीं जाकर युवक को नीचे उतारा जा सका। अस्पताल के चिकित्सक और साइकोलॉजिस्ट युवक से बातचीत करके यह जाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने यह कदम क्यों उठाया। इस दौरान अस्पताल के अंदर कई तमाशबीन भी जुटे रहे।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?