By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: शाओमी इंडिया और युवराज सिंह फाउंडेशन उत्तराखंड में आयोजन कर रहे हैं स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

शाओमी इंडिया और युवराज सिंह फाउंडेशन उत्तराखंड में आयोजन कर रहे हैं स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम

Lokesh Badoni
Last updated: August 29, 2024 3:04 pm
Lokesh Badoni Published August 29, 2024
Share
SHARE
  • ऊधम सिंह नगर जिले में निदान और इलाज के लिए उत्तराखंड सरकार के साथ एमओयू पर दस्तखत किए

उत्तराखंड: सामाजिक परिवर्तन की एक बड़ी पहल में अग्रणी ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी, शाओमी इंडिया उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में स्तन कैंसर की जाँच और जागरुकता अभियान का आयोजन कर रही है। यह आयोजन क्रिकेटर और कैंसर सर्वाईवर, युवराज सिंह द्वारा स्थापित नॉन-प्रॉफिट संगठन, युवराज सिंह फाउंडेशन (यूवीकैन) के सहयोग से किया जा रहा है।
हाल ही में लॉन्च की गई ‘स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत’ परियोजना के अंतर्गत आयोजित इस पहल का उद्देश्य 15 राज्यों में 12 महीनों की अवधि में स्तन कैंसर के लिए 150,000 महिलाओं की जाँच करना है। यह पहल कम प्रतिनिधित्व वाले और संसाधनों से वंचित समुदायों पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा, आपातकालीन राहत, और डिजिटल सशक्तीकरण के प्रभाव व पहुँच के लिए शाओमी इंडिया द्वारा किए जाने वाले विस्तृत प्रयासों का हिस्सा है।
शाओमी और यूवीकैन फाउंडेशन आज से इस कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत करके काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में वंचित समुदायों की 10000 महिलाओं के लिए स्तन कैंसर जाँच शिविरों का आयोजन करेंगे। इस जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किए जाने की बहुत ज्यादा जरूरत है।
इस जिले की तहसीलों, जैसे बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर, सितारगंज में पाँच डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम के साथ एक साल तक विभिन्न शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में किफायती, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी की मदद से सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ियों जैसे सुरक्षित स्थानों पर सामुदायिक जाँच की जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और सरकारी जिला अस्पतालों के सहयोग से मरीजों को विस्तृत सहायता, जैसे शिक्षा, परामर्श, और स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने में मदद प्रदान की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर की सुरक्षित जाँच उपलब्ध कराना, इसके जोखिमों के बारे में शिक्षित करना, और स्वपरीक्षण तकनीकों के बारे में बताना है, ताकि इसकी समय पर पहचान होकर इलाज शुरू किया जा सके। यह भारत में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने और सामूहिक लाभ पहुँचाने के लिए शाओमी द्वारा किया जा रहा सबसे विस्तृत प्रयास प्रदर्शित करता है।

You Might Also Like

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?