By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के 50 आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के 50 आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत

Lokesh Badoni
Last updated: August 28, 2024 4:08 pm
Lokesh Badoni Published August 28, 2024
Share
SHARE

आरोपी बोले जमानत पर रिहा होना हमारा अधिकार

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने हल्द्वानी हिंसा मामले के 50 आरोपियों की डिफॉल्ट जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद उन्हें डिफॉल्ट जमानत दे दी गई है। बीते शनिवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। निर्णय में कोर्ट ने निचली अदालत के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें पुलिस द्वारा 90 दिन बीत जाने के बाद भी आरोप पत्र पेश नहीं किया गया और आरोप पत्र पेश करने के लिए और समय दिया गया। इससे पहले हाईकोर्ट ने बीते 24 अगस्त को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

हिंसा के आरोपी मुजम्मिल सहित 49 अन्य आरोपियों ने उच्च न्यायलय में डिफॉल्ट जमानत प्रार्थनापत्र पेश कर कहा था कि पुलिस ने उनके खिलाफ 90 दिन के अंदर आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है और ना ही रिमांड बढ़ाने के लिये कोई स्पष्ट कारण बताया। कोर्ट ने उनकी रिमांड बढ़ा दी और उनकी डिफॉल्ट बेल खारिज कर दी। आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नित्या राम कृष्णन उच्च न्यायालय में पेश हुईं।

दूसरी ओर सरकारी पक्ष की ओर से कहा गया कि पुलिस के पास पर्याप्त आधार और कारण हैं। साथ ही अदालत के पास रिमांड बढ़ाने का अधिकार है। नियमानुसार ही आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई है। सुनवाई पर आरोपियों की ओर से कहा गया कि जो समय बढ़ाया गया है यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। पुलिस बिना किसी कारण के चाहे उनके ऊपर कितने बड़े आरोप क्यों ना लगाए, उन्हें जेल में बंद नहीं रख सकती। अभी तक आरोपपत्र पेश नहीं हुआ, इसलिए उनका अधिकार है कि उनको जमानत पर रिहा किया जाए।

बता दें कि 8 फरवरी 2024 को हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने हिंसा की थी। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को आग लगाकर पुलिसकर्मियों को जलाकर मारने की कोशिश की थी। साथ ही अनेक वाहनों को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया था। इस हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

You Might Also Like

NSS परिषद ने ‘कलाकृति 2026’ के आयोजन के साथ मनाया NSS स्थापना दिवस

वह योगावतार जो हमारे बीच विचरण करते थे

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट क्विज 2.0 के रीजनल राउंड का आयोजन

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NSS परिषद ने ‘कलाकृति 2026’ के आयोजन के साथ मनाया NSS स्थापना दिवस
  • यूपी के 2026 एग्रीगेटर नियमों के तहत रैपिडो को मिला लाइसेंस, अब बाइक, ऑटो, कैब और डिलीवरी सेवाएं होंगी शामिल
  • वह योगावतार जो हमारे बीच विचरण करते थे
  • Maxvolt Energy ने अलीगढ़ में रु. 700 करोड़ बैटरी संयंत्र के साथ विस्तार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट क्विज 2.0 के रीजनल राउंड का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?