By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: टीईआरआई के साथ मिलकर माइकोराइजा पद्धति से हरितिमा को बढ़ावा देगा हिंदुस्तान जिंक
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

टीईआरआई के साथ मिलकर माइकोराइजा पद्धति से हरितिमा को बढ़ावा देगा हिंदुस्तान जिंक

Lokesh Badoni
Last updated: August 27, 2024 7:24 pm
Lokesh Badoni Published August 27, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी, पर्यावरणीय स्थिरता एवं सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कंपनी राजस्थान के चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में 16 हेक्टेयर जेरोफिक्स बंजर भूमि को पुनः हरितिमा में बदलने की महत्वाकांक्षी पहल कर रही है। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर हिंदुस्तान जिंक, पर्यावरणीय स्थिरता और जैव विविधता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, अनुपजाउ क्षेत्र को हरे भरे क्षेत्रों में बदलने के लिए अभिनव माइकोराइजा तकनीक का उपयोग कर रही है। कंपनी हेतु पर्यावारण सरंक्षण सदैव प्राथमिकता रहा है एवं औद्योगिक चुनौतियों को पारिस्थितिक सुधार के अवसरों में बदला है।

परियोजना के तहत् माइकोराइजा तकनीक का उपयोग किया जाएगा जिससे पहले चरण में ही प्रभावशाली परिणाम मिलें हैं। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में 6.25 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 11000 देशी प्रजातियाँ लगाई गईं और उच्च घनत्व वाला हरित आवरण निर्मित कर सफलतापूर्वक रूपांतरित किया गया। इस उपलब्धि को पर्यावरण बेस्ट प्रेक्टिस 2021 के लिए सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान चरण इस सफलता पर आधारित है, जिसका उद्देश्य डंप ढलानों को और अधिक स्थिर करना, कटाव को नियंत्रित करना और कार्बन पृथक्करण को बढ़ावा देना है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा विश्व की सबसे सस्टेनेबल धातु और खनन कंपनी के रूप में निरंतर कॉर्पोरेट पर्यावरणीय जिम्मेदारी में मानक स्थापित कर रहे हैं। माइकोराइजा तकनीक का उपयोग कर जारोफिक्स यार्ड को हरा भरा करना हमारी अभिनव भावना और सस्टेनेबल संचालन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम उदाहरण प्रस्तुत कर औद्योगिक उप-उत्पादों को हरित परिसंपत्तियों में बदलने में अग्रणी उद्योग है।

हिंदुस्तान जिंक उद्योग में महत्वपूर्ण प्रगति करना और उदाहरण के तौर पर नेतृत्व करना जारी रखता है। कंपनी रणनीतिक रूप से अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और ऑफसेट करने के लिए दो-आयामी दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करती है। अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए हिंदुस्तान जिंक अपने ऊर्जा उपयोग में रिन्यूएबल एनर्जी के अनुपात को बढ़ा रहा है और अपनी परिचालन दक्षता में सुधार कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने 450-मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी एमओयू पीडीए के हिस्से के रूप में सेरेंटिका की 180 मेगावाट सौर परियोजना से रिन्यूएबल एनर्जी आपूर्ति शुरू करने की घोषणा की है। अपने कार्बन फुटप्रिंट का कम करने के लिए, हिंदुस्तान जिंक कार्बन सिंक बनाने हेतु बड़े पैमाने पर वनरोपण अभियान चला रहा है जिसमें यह पहल भी शामिल है। कंपनी ने हाल ही में राजस्थान और उत्तराखंड में अपनी परिचालन इकाइयों के आसपास 2 मिलियन से अधिक पौधे लगाने की उपलब्धि हांसिल की है। कंपनी ने अपने परिचालन स्थलों पर मियावाकी वृक्षारोपण भी लागू किया है जिससे कम समय में घने, विविध और तेजी से बढ़ने वाले जंगल स्थापित हो गए हैं।

You Might Also Like

realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक्रेक्स 2026 में लाया व्यापक एचवीएसी इकोसिस्टम

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?