गौचर / चमोली। नगर क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु रामलीला मैदान में पिछले दस दिनों से क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रही संघर्ष समिति अब आन्दोलन को बड़ा रूप देने के उद्देश्य से मंगलवार को वार्डों में जाकर सहयोग देने की अपील करेगी वहीं दूसरी तरफ कुछ आन्दोलनकारी धरना स्थल पर बैठे रहेंगे।
कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष एवं संघर्ष समिति का नेतृत्व कर रहे सुनील पंवार ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जनता द्वारा रामलीला मैदान में पिछले दस दिनों से क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की ओर से जनता की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है जिससे नाराज लोगों ने अब इन समस्याओं को लेकर बड़ा आन्दोलन करने का मन बना लिया है। इसी के तहत रामलीला मैदान में क्रमिक धरना प्रदर्शन भी जारी रहेगा वहीं दूसरी ओर वार्डों में जाकर जनता से आन्दोलन में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की जायेगी। आन्दोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती है। आन्दोलन को व्यापार मंडल, सेवा निवृत्त कर्मचारी संगठन, विभिन्न गांवों के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, गायत्री परिवार गौचर का समर्थन आन्दोलन को मिला है।
सोमवार को ग्यारहवें दिन धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर महामंत्री मनोज नेगी, नगर महामंत्री महाबीर नेगी, जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, गायत्री परिवार से नारायण सिंह चौधरी, शुशीला देवी, ऊषा चौधरी, कुकू चौधरी, रमेश देबी, कृष्णा सेमवाल , बिमला देबी, गौ सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिह बर्तवाल, बिजय (पंचम ) सिह नेगी, सूरज रावत पूर्व प्रधान क्वीठी, सरक्षक सूबेदार जीत सिंह बिष्ट, सूर सिंह नेगी, भरत नेगी, पंकज नेगी, बिजयराज, गजपाल सिंह नेगी , मां कालिंका मन्दिर समित के अध्यक्ष जगदीश कनवासी, कर्मचारी सगठन के अध्यक्ष एम एल टमटा, एस एल टमटा, चन्द्र सिंह चौधरी, भगत सिंह कण्डारी, दिगपाल सिंह बिष्ट, बच्ची लाल, बच्चन सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनीष कोहली, सूबेदार राजेन्द्र नेगी, पुष्कर लाल, बृजमोहन बसन्तपुर, पूर्व मण्डी समिति के अध्यक्ष सन्दीप नेगी, मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री हरीश नयाल, आदि बैठे रहे।
Leave a comment
