अमर उजाला डॉट कॉम की अभिनव पहल
देहरादून: उत्तराखंड राज्य के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला ने एक अभिनव पहल की है। अमर उजाला डॉट कॉम काम की ओर से हट सप्ताह रविवार गढ़वाली बोली में रंत रेबार कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। इसमें राज्य भर की खबरों को गढ़वाली बोली भाषा में प्रसारित किया जाएगा वरिष्ठ पत्रकार विजय लक्ष्मी भट्ट ने दी प्रस्तुति। अमर डॉट कॉम की ओर इस रविवार को कार्यक्रम की पहली कड़ी प्रारंभ हो गई है। इस साप्ताहिक कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न समाचारों के साथ ही स्थानीय पर्व, महोत्सव,संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा। स्थानीय प्रबुद्ध जनों, स्थानीय लोगों और साहित्यकारों ने अमर उजाला की ओर से किए गए प्रयास की सराहना की है। लोगों ने कहा है कि इस तरह के कार्यक्रम से गढ़वाली बोली भाषा के प्रचार प्रसार के साथ ही इसका महत्व भी लोगों को समझ में आएगा।
