नैनबाग। सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नैनबाग के प्रधानाचार्य डॉ० चंद्रशेखर नौटियाल को कोलंबिया पेसिफिक वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा संस्कृत में संस्कृति एवं संस्कार इस विषय पर पीएच डी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया साथ ही लाइफलाइन एनवायरमेंट सोसाइटी एवं सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट के द्वारा ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2024 से भी सम्मानित किया गया डॉक्टर चंद्रशेखर नौटियाल शिक्षा एवं पर्यावरणके क्षेत्र में तथा अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भूमिका निभाते हैं साथ ही शिक्षा में नए-नए अनुसंधान करते रहते हैं । और विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए समुचित विकास के लिए सदैव चिंतनशील एवं प्रयत्नशील रहते हैं । इनको सम्मानित होने पर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करने पर सम्पर्क यमुना घाटी में खुशी की लहर के साथ साथ शिक्षको एवं गणमान्य जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की ।
