By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: SBI Life Insurance ने गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के साथ की साझेदारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

SBI Life Insurance ने गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के साथ की साझेदारी

Lokesh Badoni
Last updated: August 20, 2024 4:36 am
Lokesh Badoni Published August 20, 2024
Share
SHARE

देहरादून। भारत की सबसे भरोसेमंद जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 28 अगस्त 2024 को पेरिस में शुरू हो रहे पैरालंपिक खेल के लिए गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के साथ भागीदारी करने की दिशा में अग्रसर है। इस गठजोड़ का उद्देश्य है, बीमा के महत्व और हर व्यक्ति को अपने सपनों को पूरा करने और वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य बनाने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाकर खेल प्रेमियों के साथ सार्थक रूप से जुड़ना।
पैरालंपिक खेल वैश्विक मंच है, जिसमें दुनिया भर के असाधारण एथलीट यह प्रदर्शित करते हैं कि सीमाएं, बाधा नहीं बल्कि बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की ओर कदम बढ़ाने में मदद करने वाली सीढ़ियां हैं। पीसीआई के साथ साझेदारी कर एसबीआई लाइफ का उद्देश्य है, सोच में आजादी को बढ़ावा देने, खेल में समावेशिता का समर्थन करने और लोगों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करना, चाहे उनके सामने कैसी भी चुनौती हो। एसबीआई लाइफ, इन एथलीटों के साथ मज़बूती से खड़े होकर लाखों लोगों को साहस और दृढ़ विश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना चाहती है। इससे ब्रांड की सभी के लिए उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्धता रेखांकित होती है।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर प्रमुख, रवींद्र शर्मा ने कहा, भारतीय पैरालिंपिक समिति (पीसीआई) के साथ हमारी साझेदारी लोगों को उनके सपनों को साकार करने के लिए आज़ाद महसूस करने में मदद करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक स्वाभाविक विस्तार है। हमारे पैरा-एथलीटों ने वैश्विक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत सी चुनौतियों पर जीत हासिल की है। पैरा-एथलीट केवल प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं। वे यथास्थिति को चुनौती देते हैं और हमें पारंपरिक सीमाओं को पार करने के लिए प्रेरित करते हैं। पीसीआई के साथ एसबीआई लाइफ की साझेदारी का उद्देश्य है, हमारे पैरा-एथलीटों की हिम्मत, लचीलेपन और दृढ़ संकल्प की अविश्वसनीय कहानियों को सामने लाना, जो हर किसी को इस आत्मविश्वास से भर सकती हैं कि वे हर तरह की बाधाओं के बावजूद जुनून के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही अपने प्रियजनों की ज़रूरतों और आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?