By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पौड़ी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पति की मौत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादूनपौड़ी

पौड़ी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पति की मौत

Lokesh Badoni
Last updated: August 16, 2024 10:32 am
Lokesh Badoni Published August 16, 2024
Share
SHARE

श्रीनगर। पौड़ी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के लैंसडाउन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार में दोनों दंपति सवार थे और वो जयहरीखाल से लैंसडाउन जा रहे थे।
गौर हो कि हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाना अपनी अल्टो कार में सवार होकर जयहरीखाल से लैंसडाउन के लिए निकले थे, तभी झारपानी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। जिसमे चालक हरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। महिला को बड़ी मुश्किल से करीब 100 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर निकाला गया। लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि हादसे के दौरान हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी किरन असवाल के साथ कार में सवार थे।
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को लैंसडाउन कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी किरन असवाल को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

You Might Also Like

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 
  • हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
  • एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?