By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रक्षाबंधन स्पेशल: कलर्स के कलाकारों ने अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते की कहानियां साझा कीं
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

रक्षाबंधन स्पेशल: कलर्स के कलाकारों ने अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते की कहानियां साझा कीं

Lokesh Badoni
Last updated: August 16, 2024 10:30 am
Lokesh Badoni Published August 16, 2024
Share
SHARE

मुंबई।कलर्स के शो ‘परिणीति’ में नीति की भूमिका निभा रही तन्वी डोगरा कहती हैं, “जिस पल मैंने रोहन के नन्हें हाथों को थामा था, मुझे पता था कि वह मेरी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति बन जाएगा। हमने जो समय साथ बिताया है, मैंने उससे बहुत सारी अद्भुत चीजें सीखी हैं। उसके साथ सफर करने से किसी रियलिटी शो में होने जैसा लगता है, जहां उसका निरंतर मनोरंजन हर किसी को हंसाता रहता है। मुझे अभी भी याद है कि हम रक्षाबंधन के उपहारों के लिए झगड़ते थे। यह त्योहार हमेशा मेरे लिए यादगार अवसर रहा है, और मैं कोशिश करती हूं कि मैं हर साल यह दिन उसके साथ बिताऊं। वह मेरे शो परिणीति का सबसे बड़ा फैन है, और वह हमेशा शो में अगले ट्विस्ट से संबंधित जानकारी मांगता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ज़िंदगी हमें कहां ले जाती है, वह हमेशा मेरा छोटा भाई रहेगा, और मैं हमेशा उसकी सबसे बड़ी चीयरलीडर रहूंगी।”

कलर्स के ‘मिश्री’ में राघव की भूमिका निभा रहे नमिश तनेजा कहते हैं, “मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि चाहे जो भी हो, लेकिन मैं रक्षाबंधन के दिन घर पर ही रहूं। हमारा परिवार इस त्यौहार को बहुत धूमधाम से मनाता है। सुबह सभी सदस्य इकट्ठा होकर मातारानी की पूजा-अर्चना करते हैं और फिर सभी कज़िन्स साथ खाना खाते हैं। मैं और मेरी बहन कभी एक-दूसरे को अपना प्यार व्यक्त नहीं करते है, लेकिन हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। उसे मिश्री को मिल रही तारीफ पर बहुत गर्व है, लेकिन वह कभी भी मुझसे यह नहीं कहेगी। ऐसा प्यार सबसे अधिक मजबूत और पवित्र होता है। मेरी बहन सबसे क्रिएटिव उपहार देती है, और हर साल दो टूक शब्दों में अपना पसंदीदा उपहार मांगती है। मैं यह जानने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि इस साल मुझे क्या मिलने वाला है। सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

कलर्स के शो ‘मेरा बलम थानेदार’ में वीर की भूमिका निभा रहें शगुन पांडे कहते हैं, “मेरी एक छोटी बहन है जिसके साथ मेरा बेहद नज़दीकी रिश्ता है। भले ही हम अलग-अलग जगहों पर हों, लेकिन जब भी मैं उदास होता हूं तो वह मेरे बिना कुछ कहे ही यह बात जान लेती है। रक्षाबंधन यादें ताज़ा कर देता है – मेरी मां हमें जल्दी जगाने की कोशिश करती थी। मेरी बहन हमेशा रक्षाबंधन की थाली लेकर तैयार रहती थी, और खेल-खेल में पिताजी को चिढ़ाती थी कि मैं हमेशा देर से आता हूं। अब, जबकि हम अलग रहते हैं और एक-दूसरे को याद करते हैं, तो हम खाना भेजकर अपने प्यार को व्यक्त करते हैं। उसे पता है कि मुझे कौन से व्यंजन पसंद हैं, और वह इस तरह के खास दिनों में मेरा बलम थानेदार के सेट पर मेरे लिए ये व्यंजन भेजती है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई समय निकालकर अपने भाई-बहनों के साथ इस खूबसूरत त्यौहार को मनाएगा। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!”

कलर्स के शो ‘मेघा बरसेंगे’ में अर्जुन की भूमिका निभा रहे नील भट्ट कहते हैं, “हम घर पर बहुत ही सरल, पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन मनाते हैं। मेरी छोटी बहन शिखा मेरी कलाई पर राखी बांधती है, आरती करती है, और हम उपहार देकर उस पल का आनंद उठाते हैं। हालांकि, अब चीजें थोड़ी अलग हैं। मुझे शिखा की बहुत याद आएगी क्योंकि वह इस सेलिब्रेशन के लिए यहां नहीं होगी। वह मेरे लिए राखी भेजेगी, हमारी मां उसकी ओर से राखी बांधेंगी, जबकि शिखा वीडियो कॉल से हमारे संपर्क में रहेगी। शिखा ने हमेशा ही हमारी मां की तरह ही मेरा समर्थन किया है, और बदले में, मैंने हमेशा हमारे पिता की तरह ही उसका मार्गदर्शन किया है। मेरे नए शो मेघा बरसेंगे के लिए उसका उत्साह मेरे दिल को छू गया। भले ही हम दूर हैं, लेकिन हमारा रिश्ता इन दूरियों को पार करते हुए मजबूत बना हुआ है। सभी को आनंदमय और प्रेमपूर्ण रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!”

कलर्स के ‘मंगल लक्ष्मी’ में मंगल की भूमिका निभा रहीं दीपिका सिंह कहती हैं, “बड़ी बहन होने के नाते, मेरा भाई मेरी ज़िंदगी को रोशन करता है, हालांकि हम एक-दूसरे से बहुत लड़ते हैं। हम एक-दूसरे से प्यार भी करते हैं और बुरे वक्त में एक-दूसरे का साथ देते हैं। मैंने उसे बड़ा होते देखा है। पहली बार जब उसने मंगल लक्ष्मी देखा था, तो उसने कहा था कि मंगल मेरा ही ऑनस्क्रीन रूप है। भाई-बहन के रूप में, हम हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहे हैं जैसा कि शो में दिखाया गया है। मुझे याद है कि हमारे स्कूल के दिनों में, मेरा भाई मुझे अपनी पॉकेट मनी से उपहार देता था, और मुझे हमेशा उस पर बहुत गर्व महसूस होता था। उन शुरुआती दिनों से लेकर अब तक, उसने मुझे हमेशा गौरवान्वित किया है। मुझे उम्मीद है कि हर किसी को अपने भाई-बहनों के साथ यह दिन सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा!”

You Might Also Like

realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक्रेक्स 2026 में लाया व्यापक एचवीएसी इकोसिस्टम

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?