By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रामनगर में वन भूमि से बेदखली का नोटिस मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंड

रामनगर में वन भूमि से बेदखली का नोटिस मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Lokesh Badoni
Last updated: August 14, 2024 9:32 pm
Lokesh Badoni Published August 14, 2024
Share
SHARE

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के पुछड़ी, नई बस्ती, कालू सिद्ध आदि क्षेत्र के ग्रामीणों को हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने रामनगर तराई पश्चिम और तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही चक्का जाम और आमरण अनशन की चेतावनी भी दी। वन ग्राम विकास संघर्ष समिति रामनगर के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। वन ग्राम पुछड़ी, नई बस्ती, कालू सिद्ध के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि वो इस जमीन पर सालों से बसे हुए हैं। उन्हें 50 सालों से भी ज्यादा का समय हो चुका है। उनके पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली-पानी के दस्तावेज सब कुछ है, लेकिन वन विभाग की ओर से उन्हें उजाड़ने का काम किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वन भूमि पर बसे वन ग्रामों का विनियमितीकरण विस्थापन नीति निर्धारण के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्राम पुछड़ी, नई बस्ती, कालू सिद्ध का नियमितीकरण किया जाए। ऐसा संभव न होने की स्थिति में विस्थापन या पुनर्वास किया जाए। ग्रामीणों ने मांगे पूरी न होने पर आमरण अनशन और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और सरकार की होगी।
मामले में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य का कहना है कि वन विभाग की ओर से वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 151 परिवारों को बेदखली का नोटिस भेज दिया गया है। इसके अलावा 150 परिवार और हैं, जिन्हें भी नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले परिवारों के यहां बिजली और पानी का कनेक्शन दिए जाने के मामले में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। ऐसे परिवारों के कनेक्शन काटने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज दिए गए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। मामले में जैसा भी आदेश होगा, वैसा ही काम आगे किया जाएगा।

You Might Also Like

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?