By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Lokesh Badoni
Last updated: August 12, 2024 7:23 pm
Lokesh Badoni Published August 12, 2024
Share
SHARE

दो गम्भीर घायलों को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया

सूबे के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रूद्रप्रयाग। मानसून काल में पहाड़ का सफर जानलेवा साबित हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटो में राज्य के छह जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए लोगों से पहाड़ कर सफर न करने की अपील की गयी है। उधन यमुनाघाटी पर हाइवे पर आज एक बुलेरो वाहन पर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से ड्राइवर की मौत हो गयी तथा अन्य दो लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाइवे पर सोमवार सुबह अचानक ओरछा बैंड के पास एक बुलेरो वाहन पर पहाड़ से एक बड़ा बोल्डर और मलवा गिरने से वाहन के परखच्चे उड़ गये। मौके पर पहुंची बचाव व राहत टीम के कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बोल्डर ठीक ड्राइवर की सीट के ऊपर छत पर गिरा था इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी तथा उसके शव को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका जबकि उसमें सवार दो अन्य लोगों को भी गम्भीर चोटें आयी है। जिन्हे इलाज के लिए बड़कोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलेरो बड़कोट से उत्तकाशी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बीती रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण हादसा आज सुबह हुआ है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते एक महीने से भीषण बारिश का दौर जारी रहने के कारण राज्य के तमाम नेशनल हाइवे सहित तमाम प्रमुख सड़क मार्गो में नयेकृनये भूस्खलन जोन बन जाने से आये दिन इस तरह के हादसे सामने आ रहे है। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाइवे सहित तमाम सड़कों पर भूस्खलन के कारण आवागमन जगहकृजगह बाधित हो रहा है। टिहरी में भूस्खलन के कारण तमाम गांव तबाह हो चुके है तथा लोगों को अपने घर बार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। तथा खेत खलिहानों और पुलों को भारी नुकसान हुआ है। चार धाम यात्रा भी इन दिनों नाम मात्र की चल रही है। उधर मौसम विभाग द्वारा आज छह जिलों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण लोगों से पहाड़ की यात्रा में न जाने की अपील की है।

You Might Also Like

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट क्विज 2.0 के रीजनल राउंड का आयोजन

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Maxvolt Energy ने अलीगढ़ में रु. 700 करोड़ बैटरी संयंत्र के साथ विस्तार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट क्विज 2.0 के रीजनल राउंड का आयोजन
  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?