By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: 65 गांव के आराध्य देव भगवान रुद्रमाउ अपने गर्भ गृह में हुए विराजमान
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

65 गांव के आराध्य देव भगवान रुद्रमाउ अपने गर्भ गृह में हुए विराजमान

Lokesh Badoni
Last updated: August 11, 2024 1:08 pm
Lokesh Badoni Published August 11, 2024
Share
SHARE

नौगांव। उतरकाशी 

Contents
65 गांव के आराध्य देव भगवान रुद्रमाउ रविवार को करीब 2 महीने तक गांव-गांव भ्रमण और गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद रविवार दोपहर 2 बजाकर 17 मिनट पर अपने गर्भ गृह में विराजमान हो गए है। इसके बाद एक साल तक देवलसारी थान में ही रुद्रेश्वर महाराज की पूजा-अर्चना होगी। वहीं 8 गांव के आराध्य भदेश्वर महाराज भी तीनों धामों की यात्रा कर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अपने गर्भ गृह में विराजमान हो गए।गत माह 21 जून को जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के अंतर्गत मुंगरसंती पट्टी के 65 गांव के आराध्य देव रुद्रेश्वर महाराज अपने मूल थान (गर्भ गृह बजलाड़ी) से भक्तों को दर्शन देने बाहर निकले थे। जिसके बाद भगवान रुद्रेश्वर महाराज ने करीब 2 महीने तक गांवदृगांव भ्रमण कर अपना आशीर्वाद देने और गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर लौटने के बाद आज 1 वर्ष के लिए गर्भ गृह देवलसारी थान में विराजमान हो गए हैं। देवता के माली बालक राम नौटियाल ने भगवान रूद्रमाउ के मोहरे गर्भ गृह में विराजमान किए हैं। भंडारदू कार्यक्रम में पूर्व विधायक/राज्यमंत्री (बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष) राजकुमार ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की है। इस मौके पर राज्यमंत्री राजकुमार ने कहा कि हम सब लोगों को अपनी लोक संस्कृति को बचाए रखने के लिए आगे आकर बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। ताकि अपने पूर्वजों की परंपरा को अपने युवा पीढ़ी को बताने के साथ संजो कर रखा जा सके। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस दौरान महिलाओं/पुरुषों, बुजुर्गों द्वारा रासौंदृतांदी नृत्य का आयोजन कर मेलार्थियों का खूब मनोरंजन किया। भंडारदु कार्यक्रम में बड़कोट, पुरोला, मोरी, डामटा, नैनबाग के अलावा दूरदराज से लोग पहुंचे थे, लेकिन रूद्रमाऊ के गर्भ गृह में प्रवेश करते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मेले का मजा थोड़ा किरकिरा हो गया। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुरोला पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा।देवता के माली अमित नौटियाल, सुनील नौटियाल, अनोज नौटियाल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जगमोहन परमार, देवलसारी थान के अध्यक्ष जयवीर परमार, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक मालचंद, विजय सिंह रावत, अनोज रावत (अन्ना), विजय पाल सिंह, शशिमोहन सिंह राणा, दिनेश खत्री, विपिन रमोला, सतीश रावत, अमित नौडियाल, चंद्रकांता रावत सहित अन्य लोग रहे।

65 गांव के आराध्य देव भगवान रुद्रमाउ रविवार को करीब 2 महीने तक गांव-गांव भ्रमण और गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद रविवार दोपहर 2 बजाकर 17 मिनट पर अपने गर्भ गृह में विराजमान हो गए है। इसके बाद एक साल तक देवलसारी थान में ही रुद्रेश्वर महाराज की पूजा-अर्चना होगी। वहीं 8 गांव के आराध्य भदेश्वर महाराज भी तीनों धामों की यात्रा कर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अपने गर्भ गृह में विराजमान हो गए।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-11-at-6.26.34-PM.mp4

गत माह 21 जून को जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के अंतर्गत मुंगरसंती पट्टी के 65 गांव के आराध्य देव रुद्रेश्वर महाराज अपने मूल थान (गर्भ गृह बजलाड़ी) से भक्तों को दर्शन देने बाहर निकले थे। जिसके बाद भगवान रुद्रेश्वर महाराज ने करीब 2 महीने तक गांवदृगांव भ्रमण कर अपना आशीर्वाद देने और गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर लौटने के बाद आज 1 वर्ष के लिए गर्भ गृह देवलसारी थान में विराजमान हो गए हैं। देवता के माली बालक राम नौटियाल ने भगवान रूद्रमाउ के मोहरे गर्भ गृह में विराजमान किए हैं। भंडारदू कार्यक्रम में पूर्व विधायक/राज्यमंत्री (बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष) राजकुमार ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की है। इस मौके पर राज्यमंत्री राजकुमार ने कहा कि हम सब लोगों को अपनी लोक संस्कृति को बचाए रखने के लिए आगे आकर बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। ताकि अपने पूर्वजों की परंपरा को अपने युवा पीढ़ी को बताने के साथ संजो कर रखा जा सके। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस दौरान महिलाओं/पुरुषों, बुजुर्गों द्वारा रासौंदृतांदी नृत्य का आयोजन कर मेलार्थियों का खूब मनोरंजन किया। भंडारदु कार्यक्रम में बड़कोट, पुरोला, मोरी, डामटा, नैनबाग के अलावा दूरदराज से लोग पहुंचे थे, लेकिन रूद्रमाऊ के गर्भ गृह में प्रवेश करते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मेले का मजा थोड़ा किरकिरा हो गया। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुरोला पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा।देवता के माली अमित नौटियाल, सुनील नौटियाल, अनोज नौटियाल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जगमोहन परमार, देवलसारी थान के अध्यक्ष जयवीर परमार, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक मालचंद, विजय सिंह रावत, अनोज रावत (अन्ना), विजय पाल सिंह, शशिमोहन सिंह राणा, दिनेश खत्री, विपिन रमोला, सतीश रावत, अमित नौडियाल, चंद्रकांता रावत सहित अन्य लोग रहे।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?