शनिवार देर रात्रि में पुरोला मोरी में हुई अतिवृष्टि से विभिन्न गाँवों में भूस्खलन घटनाएं हुई है। पुरोला तहसील के बेस्टी गांव में भी अतिवृष्टि से त्रेपन सिंह चौहान के मकान का पुस्ता धंस गया है , त्रेपन चौहान ने बताया कि इस बाबत उन्होंने राजस्व विभाग को सूचित कर दिया है । उन्होंने बताया कि पुस्ता ढहने से उनके नव निर्मित भवन को खतरा हो गया है। वहीं कमल नदी के तेज बहाव से रौन गुन्दियांट गांव,अंन्दुणी ,आदि गांवों की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जल टैंक न होने से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है जल जीवन मिशन के तहत टैंक बनना था जो कि अभी तक नहीं बन पाया। ठेकेदार को कई बार मौखिक रूप से अवगत भी करा दिया है परन्तु अभी तक कोई व्यवस्था नहीं बन पायी।
वहीं मोरी ब्लाक के जखोल गांव में ब्राह्मण बस्ती में दिवाल टूटने से घरों में पानी व मकान क्षतिग्रस्त हो गये है। जिसमें पीड़ित परिवारों को काफी दिखतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं पुजारी जगदीश शास्त्री ने दूरभाष पर बताया है कि कल रात अतिवृष्टी से जखोल गांव के ब्राह्मण बस्ती में दिवाल क्षतिग्रस्त होने से 3-4 परिवारों का काफ़ी नुकसान हुआ है। और सार्वजनिक रास्ते, नहर, गुलों, क्षतिग्रस्त हुए हैं। जगदीश शास्त्री ने बताया है कि गांव में हुए नुकसान,क्षतिग्रस्त दीवाले,आम रास्ते, आदि जन-प्रतिनिधियों को बता दिया गया है।