By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राज्य आय तथा सम्बन्धित अनुमानों पर चल रहे पाँच दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

राज्य आय तथा सम्बन्धित अनुमानों पर चल रहे पाँच दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन 

Lokesh Badoni
Last updated: August 10, 2024 2:56 pm
Lokesh Badoni Published August 10, 2024
Share
SHARE

देहरादून । राज्य आय तथा सम्बन्धित अनुमानों पर चल रहे पाँच दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ, जो राज्यों की सांख्यिकीय एजेन्सियों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण आयोजन था। कार्यशाला का समापन डा० पंकज श्रीवास्तव, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय लेखा प्रभाग (एनएडी), डा0 शुभ्रा सरकार, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय लेखा प्रभाग (एनएडी), भारत सरकार तथा राजीव कुमार, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय लेखा प्रभाग (एनएडी), भारत सरकार द्वारा किया गया, जिसमें 8 राज्यों के सांख्यिकीय सेवा से सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । डा० शुभ्रा सरकार, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय लेखा प्रभाग (एनएडी), भारत सरकार ने समापन उदबोधन में राज्य आय अनुमानों के आंकलन के विषय में विषयवार विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागी राज्यों के अर्थ एवं संख्या निदेशालय के अधिकारियों / कार्मिकों को राज्य आय अनुमान न सिर्फ उत्पादन पक्ष की ओर से तैयार करने साथ ही व्यय पक्ष की ओर से भी तैयार करने के प्रयास करने का अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि शीघ्र ही नवीन आधार वर्ष घोषित किया जायेगा तथा उक्त के आधार पर राज्य आय अनुमानों की नवीन श्रृंखला जारी की जायगी। डा० पंकज श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि राज्यों द्वारा एस०एस०एस० परियोजना के अन्तर्गत कराये गये विभिन्न सर्वेक्षणों से प्राप्त अनुमानों को ससमय राष्ट्रीय लेखा प्रभाग को उपलब्ध कराये जाये ताकि उनका परिनिरीक्षण कर नवीन आधार वर्ष के अनुमानों मे सम्मल्लित किया जा सके।

कार्यशाला मे विभिन्न विषयों उदाहरणतः क्षेत्रीय अनुमान, वित्तीय संस्थानों, गैर वाणिज्य

निगम, बजट विश्लेषण, स्थानीय निकायों, कृषि खन्न एवं वानिकी, विनिर्माण आदि आंकड़ों के आधार पर राज्य आय अनुमान तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यशाला में जी०एस०टी० आंकड़ो के प्रयोग पर भी गहन चर्चा की गयी। व्यय पक्ष की ओर से तैयार पीएफसीई, जीएफसीएफ, जीएफसीई, आदि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।

अंत में पंकज नैथानी, अपर निदेशक, अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड ने सुशील कुमार, निदेशक-उत्तराखण्ड को धन्यवाद ज्ञापित कर समापन सत्र में उपस्थित राष्ट्रीय लेखा प्रभाग (एनएडी), भारत सरकार से आये विशेषज्ञों, आयोजित कार्यशाला के समस्त प्रशिक्षकों तथा राजीव रंजन (निदेशक-झारखण्ड), अजीत बरूआ (निदेशक-

असम), चरनजीत सिहं (प्रभारी निदेशक-पंजाब) और 08 राज्यों तमिलनाडु, हरियाणा, मध्यप्रदेश, असम, पंजाब, मिजोरम, उत्तराखण्ड तथा केन्द्र शासित लद्दाख से प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला के आयोजन में लगे अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों डा० दिनेश चन्द्र बडोनी (संयुक्त निदेशक), मनीष राणा (उप निदेशक) तथा अतुल आनन्द (अर्थ एवं संख्याधिकारी) आदि के समस्त कार्मिकों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यशाला के समापन की घोषणा की।

You Might Also Like

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?