By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भारतीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

भारतीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन

Lokesh Badoni
Last updated: August 5, 2024 1:55 pm
Lokesh Badoni Published August 5, 2024
Share
SHARE

देहरादून। भारतीय व्यापार मण्डल (रजि.) {कार्य क्षेत्र : सम्पूर्ण भारत वर्ष} की विचारधारा “वसुधैव कुटुंबकम्” की है। जिसे अपनाकर हम सदैव सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय व्यापार मण्डल व्यापारियों के उत्थान व नवनिर्माण में निरन्तर आगे बढ़ रहा है।

गठन की इस कड़ी में आज देव भूमि उत्तराखण्ड में प्रेस क्लब, परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन व राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय मुख्य अथिति के रूप में रहे। जिसमें सतीश अग्रवाल  को प्रदेश अध्यक्ष व संजीव शर्मा  को प्रदेश महामंत्री बनाने की घोषणा की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने कहा कि व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिये भारतीय व्यापार मण्डल सबसे उपयोगी संगठन है और व्यापारियों के लिये यह एक सुरक्षा कवच का काम करता है। व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में भारतीय व्यापार मण्डल का थोड़े समय में एक लम्बा इतिहास है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि वैसे तो देश में बहुत सारे उद्योग और व्यापारी संगठन बने है लेकिन वह व्यापारियों का हित नही कर पाए। इन व्यापार मंडल की विफलता रही कि ये सरकार के साथ कोई सामंजस्य नही स्थापित कर पाए, यही कारण रहा कि सरकारी योजनाओं का व्यापारियों को लाभ नही मिल पाया और ना ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाया ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय व्यापार मण्डल निरन्तर संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, हमारे लिये व्यापारी हित सर्वोपरि है, व्यापारी की हर समस्या का निदान करना हमारी प्राथमिकता है। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में भारतीय व्यापार मण्डल का विस्तार कर और अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़कर विस्तार किया जायेगा । प्रेस कांफ्रेंस का संचालन अजय जनमेजय करते हुए बताया कि भारतीय व्यापार मंडल में फुटपाथ पर बैठे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योग चलाने वाला उद्योगपति भी शामिल है। नवनियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने सभी पत्रकारों का आभार प्रगट किया और कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा । सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कहा ताकि समस्याओं का सुचारू रूप से निराकरण हो सके। भारतीय व्यापार मण्डल, उत्तराखण्ड की कार्यशैली से हमारा संगठन बुलंदियों पर पहुंचे ऐसी मेरी कामना है। कार्यक्रम में रविन्द्र गोयल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सुशीला खत्री (प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय व्यापार मंडल महिला मोर्चा), अनिल कुमार, सत्य प्रकाश नौटियाल गढ़वाल, राजीव भार्गव व अन्य व्यापारियों की उपस्थिति रही ।

You Might Also Like

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?