By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जनप्रतिनिधियों के सुझावों से होता है सुनियोजित विकासः मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जनप्रतिनिधियों के सुझावों से होता है सुनियोजित विकासः मुख्यमंत्री

Lokesh Badoni
Last updated: August 3, 2024 7:58 pm
Lokesh Badoni Published August 3, 2024
Share
SHARE

आपदा के दृष्टिगत हर समय सचेत और सतर्क रहें अधिकारी

देहरादून। जनप्रतिनिधियों के सुझावों से क्षेत्र का सुनियोजित विकास होता है इसलिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाएं ताकि प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून की तैयारियां समानांतर चले नालों, नहरों की नियमित सफाई की जाए। उन्होंने कहा मानसून का अभी एक माह का समय है आपदा को ध्यान में रखकर पूर्ण तैयारी करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा जनपद टिहरी के तोला गांव में 50 परिवारों के 300 लोगों को रेस्क्यू कर बताया गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की सराहना की और कहा कि समय रहते पूरा गांव खाली नहीं किया जाता तो काफी जनहानि होती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आपदा के दृष्टिगत मिशन के तहत कार्य को अंजाम देना होगा, मानसून सीजन समाप्त होने के बाद हम समस्याओं को भूले नहीं बल्कि भविष्य में आने वाली समस्याओं के लिए हमें जागरूक होकर कार्य करना होगा। उन्होने कहा जिन योजनाओं का शिलान्यास हो गया है उन योजनाओं का लोकार्पण भी अवश्य हो ताकि सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को समय से मिल सके। उन्होने सड़क की खराब हालत पर लोनिवि के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये वर्षाकाल का सीजन चला रहा है अस्थाई तौर पर सडके गडडा मुक्त हों और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर 15 सितंबर से सड़कों का कार्य प्रारम्भ करना 15 अक्टूबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जहां-जहां मार्गों पर जेसीबी लगी है उन जेसीबी में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगा हो यह भी सुनिश्चित किया जाय। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और जेजेएम के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये कि आगामी दिनों में सभी व्यवस्थायें ठीक कर ली जाए शिकायत आने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होने कहा जिन क्षेत्रों मे पाइप लाईन डालने हेतु खुदाई की गई है वहां के गडडे एक सप्ताह में भर दिये जाए तथा जिन क्षेत्रों जेजेएम के तहत लाईने डाली गई है यह भी सुनिश्चित कर लें उन लाइनों में सुचारू पेयजल आम जनता को उपलब्ध हो। इसलिए अधिकारी प्लानिंग के तहत कार्य कर समस्याओं का निदान करें। विधायक लालकुआं डा0 मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके क्षेत्र के साथ ही जनपद में जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण नही हुये केवल 40 से 50 प्रतिशत कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने नोडल अधिकारी जेजेएम को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने विद्युत बिलों में आ रही शिकायतों के समाधान के लिए जिन क्षेत्रों की शिकायत है वहा कैम्प लगाकर लोगों के बिलों में त्रुटियों को सही करने के निर्देश दिये उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत को स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा इस सीजन गर्मी में शहरी क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति प्रभावित हुई इसके लिए शहर में तीन विद्युत स्टेशन स्वीकृत हो चुके है जिन पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में पेयजल संकट के समाधान के लिये शीशमहल प्लांट की क्षमता बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। आने वाले गर्मी के मौसम से पहले यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओ हेतु भी धनराशि स्वीकृत कर दी गई है उनके शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ कर गौशालाओं को संचालित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने वन महकमे के अधिकारियों को निर्देश कि जिन क्षेत्रों में जीर्णशीर्ण व सूखे पेड़ है जिससे जनहानि हो सकती है, उन पेड़ों को शीघ्र हटाया जाय। लोगों द्वारा बार-बार शिकायत की जाती है जो अनुचित है। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो। तथा जन शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही खेल विश्वविद्यालय का एक्ट लाने जा रही है इससे हमारे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतर अवसर उपलब्ध होगें। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मण्डल में बागेश्वर मार्ग भूस्खलन से बंद है सोमवार तक उसे खोल दिया जायेगा तथा मण्डल के सभी एनएच आवागमन हेतु खुले है कुछ ग्रामीण सड़कें बन्द है उन सड़कों पर कार्य प्रगति पर है शीघ्र खोल दिया जायेगा। उन्होंने कहा मण्डल के आपदाग्रस्त 20 हजार परिवारों को आर्थिक सहायता राशि मुहैया करा दी गई है।

जिलाधिकारी वंदना ने कहा शहर में स्थायी गौशाला का निर्माण 3 करोड़ की लागत से 64 बीघा में निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी क्षमता दो से ढाई हजार होगी। उन्होने बताया कि कैंची धाम बाईपास जो 64 करोड़ की लागत से बनना है उसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है जून 2025 से पहले कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक बंशीधर भगत, रामसिंह कैडा, सरिता आर्या, डा0 मोहन सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, डा0 अनिल कपूर डब्बू, मजहर नईम नवाब,सुरेश भटट, निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह, दिनेश आर्य के साथ ही आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पीएन मीणा, डीएफओ सीएस जोशी, कुन्दन कुमार के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?