विकासनगर।
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ पहाड़ी के दायीं ओर ऊंचे टीले से एक भारी भरकर पत्थर अपने स्थान से करीब चार मीटर खिसक गया है। यह पत्थर कालसी चकराता मोटर मार्ग से करीब तीन से चार सौ मीटर ऊंचे टीले पर है। जो अपनी जगह छोड़ चुका है। जिससे नीचे खतरा बढ़ गया है। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची लोनिवि सहिया जांच में जुट गई है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर कालसी चकराता मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन शनिवार की रात से रविवार सुबह तक बंद रखा गया।
Leave a comment
