रामासिराई की बहुप्रतीक्षित पोरा-रामा मोटर मार्ग का आज पर जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजलवान की गरिमामय उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मोटर मार्ग का शुभारंभ किया गया है। आपको बताते चलें कि पोरा मोटर मार्ग की मांग लम्बे अर्से से चल रही थी।इस मोटर मार्ग के बनने से किसानों को लाभ मिलेगा तहसील मुख्यालय तक पहुंच सुगम होगी। शास्त्री मनमोहन बडोनी ने कहा कि रामासिराई क्षेत्र को पुरोला से जोड़ने वाला पूर्व के मार्ग से और भी निकटता प्रदान करने वाला था जिसके लिए क्षेत्र की जनता की मांग कई वर्षों से थी, वहीं नमो न्यूज के सम्पादक गजेन्द्र चौहान ने कहा कि जनभावना को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण ने आम जन मानस की समस्यायों को ध्यान में रखते हुए इस एतिहासिक कार्य को शासन स्तर से स्वीकृत कराकर आज विधिवत शुभारंभ किया । उन्होंने कहा की दीपक भिजवान एक जन नेता है और आम जनता की समस्याओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलते हैं। उन्होंने उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की मंगल कामनाएं की।
आज रामा- पोरा सुकडाला,पन्थाल गांव,बैष्टी आदि गांवों के लोगों सहित जन-प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामा अंजना देवी, ग्राम प्रधान बैष्टी भारत पंवार,विष्णु सेमवाल , मोहन लाल बडोनी,युवा नेता सामाजिक कार्यकर्ता नरेश चंद जी, सुदामा प्रसाद बिजलवान ,भास्कर बहुगुणा ,नवीन बिजलवान ,त्रिलोक बिजलवान ,अमीतलाल , मनीष बिजलवान चुन्नी लाल भारती आदि विभाग के अधिकारी सहित क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि जनमानस उपस्थित थे।