तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने व एनडीए की सरकार बनेगी पर पुरोला विधानसभा के बूथ संख्या ३ ढकाडा बूथ पर पूर्व मण्डल व एस टी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नैतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरगुल महाराज के मन्दिर में पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरण किया। राजेन्द्र शर्मा ने कहा विकसित भारत व मोदी की गारंटी पर लोगों ने विश्वास जताया है। और हम सभी के लिए स्वाभिमान व गौरव की बात है। वहीं उत्तराखंड के अजय टम्टा को मंत्रिपरिषद में जगह मिली जिससे पूरे उत्तराखंड में खुशी है। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सभी पांचो सीटें जीते हैं। और यह इतिहास बना है की तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है ।
इस एतिहासिक अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तांदी नृत्य,राश, लगाकर खुशी मनाई। इस मौके पर सरदार सिंह फौजी, अशोक चौहान, प्रीतम चौहान, बचन चौहान, जयबीर कैंतुरा, जगत लाल, केदार मस्तवाल, चंदर सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, रमेश शाह, विशन शाह, पवन तोमर, ग्राम कुफारा,मैराणा,रतेडी के सभी भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।