By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 बी0एस0 रावत यमुनोत्री धाम में दो दिवसीय भ्रमण पर ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिकफीचर्डस्वास्थ्य

स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 बी0एस0 रावत यमुनोत्री धाम में दो दिवसीय भ्रमण पर ।

Lokesh Badoni
Last updated: June 5, 2024 8:19 am
Lokesh Badoni Published June 5, 2024
Share
SHARE

 

Contents
 उतरकाशी। दिनांक 5 जून 2024चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक प्रभावशाली ढंग से मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा यमुनोत्री धाम में दो दिवसीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र, दोबाटा, बड़कोट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षण केन्द्र में तैनात चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को पुनः निर्देशित किया कि सभी श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए विशेषकर जो श्रद्धालु 50 वर्ष से ऊपर के हैं तथा जो श्रद्धालु को-मर्विड पेशेंट हों चाहे वो किसी भी उम्र के हों, उनको स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही यात्रा के लिए आगे प्रस्थान करवाएं। साथ ही निर्देश दिये गये कि सभी जीवनरक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलिण्डर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की समुचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए व बी0पी0, पी0ओ0सी0टी0 आदि मशीनों को क्रियाशील रखा जाए व अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की जांचे की जाएं। अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत द्वारा यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाईयों का भ्रमण किया गया साथ ही यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर स्थित एम0आर0पी0 बम्बूहट का भी निरीक्षण के साथ सभी आवश्यक उपकरणों एवं सामग्री की समुचित व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर उनके द्वारा श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई जिससे श्रद्धालु काफी संतुष्ट नजर आए। यमुनोत्री यात्रा पर तैनात चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य मित्रों का हौसला बढाते हुए उन्होंने कहा कि सभी के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा पूरे लगन एवं निष्ठा के साथ की जा रही है जिससे श्रद्धालु काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी हेतु राज्य स्तर से उपलब्ध कराये गये स्वास्थ्य सलाह एवं चिकित्सा इकाई के मैप से संबंधित लीफलेट्स जनपद के गढ़वाल विकास मंडल, होटल, पर्यटन विभाग, बस स्टेशनों आदि में वितरित किये जा चुके हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट में सभी वार्डों एवं आई0सी0यू0 का निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि यमुनोत्री यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के फलस्वरूप सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द रखी जाए मुख्यतः आई0सी0यू0, हेल्थ ए0टी0एम0 एवं पी0ओ0सी0टी0 मशीन क्रियाशील अवस्था में रखी जाएं। डॉ0 रावत द्वारा जानकारी दी गई कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य की देखभाल हेतु निरंतर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर आतिथि तक 103724 तथा गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 133169 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जनपद के दोनों धामों में आतिथि तक कुल 236893 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी है जबकि 68 श्रद्धालुओं को रैफर किया जा चुका है। भ्रमण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकरी, डॉ0 कुलबीर राणा एवं विनोद कुमार उपस्थित रहे।

 उतरकाशी। दिनांक 5 जून 2024

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक प्रभावशाली ढंग से मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा यमुनोत्री धाम में दो दिवसीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र, दोबाटा, बड़कोट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षण केन्द्र में तैनात चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को पुनः निर्देशित किया कि सभी श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए विशेषकर जो श्रद्धालु 50 वर्ष से ऊपर के हैं तथा जो श्रद्धालु को-मर्विड पेशेंट हों चाहे वो किसी भी उम्र के हों, उनको स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही यात्रा के लिए आगे प्रस्थान करवाएं। साथ ही निर्देश दिये गये कि सभी जीवनरक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलिण्डर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की समुचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए व बी0पी0, पी0ओ0सी0टी0 आदि मशीनों को क्रियाशील रखा जाए व अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की जांचे की जाएं। अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत द्वारा यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाईयों का भ्रमण किया गया साथ ही यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर स्थित एम0आर0पी0 बम्बूहट का भी निरीक्षण के साथ सभी आवश्यक उपकरणों एवं सामग्री की समुचित व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर उनके द्वारा श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई जिससे श्रद्धालु काफी संतुष्ट नजर आए। यमुनोत्री यात्रा पर तैनात चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य मित्रों का हौसला बढाते हुए उन्होंने कहा कि सभी के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा पूरे लगन एवं निष्ठा के साथ की जा रही है जिससे श्रद्धालु काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी हेतु राज्य स्तर से उपलब्ध कराये गये स्वास्थ्य सलाह एवं चिकित्सा इकाई के मैप से संबंधित लीफलेट्स जनपद के गढ़वाल विकास मंडल, होटल, पर्यटन विभाग, बस स्टेशनों आदि में वितरित किये जा चुके हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट में सभी वार्डों एवं आई0सी0यू0 का निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि यमुनोत्री यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के फलस्वरूप सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द रखी जाए मुख्यतः आई0सी0यू0, हेल्थ ए0टी0एम0 एवं पी0ओ0सी0टी0 मशीन क्रियाशील अवस्था में रखी जाएं। डॉ0 रावत द्वारा जानकारी दी गई कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य की देखभाल हेतु निरंतर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर आतिथि तक 103724 तथा गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 133169 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जनपद के दोनों धामों में आतिथि तक कुल 236893 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी है जबकि 68 श्रद्धालुओं को रैफर किया जा चुका है। भ्रमण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकरी, डॉ0 कुलबीर राणा एवं विनोद कुमार उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?