लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के परिणाम सामने आ गये है। एक बार फिर मोदी सरकार का बनना तय हो गया है ।
आपको बताते चले मध्य प्रदेश,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से इंडिया गठबंधन क्लीनशिप हो गई है। उत्तराखण्ड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में गई है। उत्तराखण्ड में भले ही मोदी धामी मैजिक चला हो, परन्तु टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को उतरकाशी के तीनों विधानसभाओं के वोटरों ने नकारते हुए,निर्दलीय प्रत्याशी बाॅबी पंवार को जिले के वोटरों ने अपना पक्ष समर्थन दिया है। जिले के तीनों विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी 17500 मतों से आगे रहे। उतरकाशी जिले की बात करें तो पुरोला विधानसभा में कुल 46621 मतदान हुआ है। जिसमें भाजपा की राज्य लक्ष्मी शाह को 13530, और कांग्रेश के जोत सिंह गुनसोला को3659 मत,तथा निर्दलीय प्रत्याशी बाॅबी पंवार को 25647 मत मिले। पुरोला विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ने 12111मतों से बढ़त बनाई है। आपको बताते चलें कि टिहरी लोकसभा सीट भाजपा के माला राज्य लक्ष्मी शाह जीत गई। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पंवार ने गंगोत्री,पुरोला ,यमुनोत्री विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह से अधिक वोट हासिल किया ।इतना ही नहीं निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पवार ने बिना संसाधनों के दायित्वान पदाधिकारयों ने भाजपा के जिला,मण्डल व पूर्व विधायक गण, राज्य मंत्री ,कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के पोलिंग बूथ से भी ज्यादा वोट हासिल कर जनता में उनकी लोकप्रियता का डीएनए टेस्ट भी कर दिया है। और भाजपा कांग्रेस के जिला संगठन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी। और निर्दलीय प्रत्याशी बाॅबी ने भाजपा की गढ़ मानें जाने वाली गंगोत्री, यमुनोत्री सीटों पर आईना दिखाने का काम किया है। किसी युवा को पहली बार चुनाव लड़कर उत्तरकाशी की तीन विधान सभाओं में भाजपा कांग्रेस से अधिक मत हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।