By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मानसून काल को देखते हुए जिले में तैनात राज्य व केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों को पूरी तैयारी रखने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिकफीचर्ड

मानसून काल को देखते हुए जिले में तैनात राज्य व केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों को पूरी तैयारी रखने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी

Lokesh Badoni
Last updated: May 22, 2024 2:13 pm
Lokesh Badoni Published May 22, 2024
Share
SHARE

 

उत्तरकाशी, 22 मई 2024 (सू.वि.)

 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आगामी मानसून काल को देखते हुए जिले में तैनात राज्य व केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों को पूरी तैयारी रखने की अपेक्षा करते हुए कहा कि अतिवृष्टि और भूस्खलन की दशा में अवरूद्ध होने वाली सड़कों को तुरंत खोले जाने के लिए सभी प्रबंध अभी से सुनिश्चित किए जांय। जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थानों पर मशीनों एवं मानव संसाधन की निरंतर तैनाती रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में सभी संगठनों का रिस्पॉंस टाईम न्यूनतम हो।

जिलाधिकारी ने मानसून की पूर्व तैयारी को लेकर जिला मुख्यालय में एक बैठक आयोजित करते हुए कहा कि अतिवृष्टि और भूस्खलन की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी संवदेनशील रहा है और विगत में यहां आपदा के अनेक घटनाएं हो चुकी है। मानसून के दौरान सड़कों के अवरूद्ध होने की परिस्थितियां भी लगातार पैदा होती रही हैं। जिसे देखते हुए सभी विभागों व संगठनों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभी से अपनी पूरी तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्राकाल के दौरान जिले में हजारों यात्री आवागमन करते हैं। अतिवृष्टि, भूस्खलन व सड़कों के बंद होने का तीर्थयात्रियों पर भी व्यापक असर पड़ता है। लिहाजा उनकी सुविधा, सुरक्षा और सुगमता का भी प्राथमिकता से ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में संबंधित विभाग व संगठन तुरंत कार्रवाई करने के लिए यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पर व्यवस्थाएं करें। जिलाधिकारी ने आपदा एवं दुर्घटनाओं के प्रति संवदेनशील चिन्हित क्षेत्रों के लिए की जाने वाली पूर्व तैयारी को तुरंत पूरा करने के साथ ही सीमा सड़क संगठन और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड तथा लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों व कार्मिकों की समय से व पर्याप्त मात्रा में तैनाती करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आकस्मिकता से निपटने के लिए स्टॉक में अतिरिक्त वैलीब्रिज भी किसी उपयुक्त स्थान अवश्य रखा जाय। लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई शाखा मार्गों व ग्रामीण सड़कों के भूस्खलन से अवरूद्ध होने की दशा में तुरंत खोले जाने हेतु पहले से इंतजाम कर लें। जिलाधिकारी ने आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, क्यूआरटी, पुलिस आदि संगठनों को हमेशा अलर्ट पर रहकर त्वरित कार्रवाई करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि जिले के ट्रैकिंग मार्गों को भी मानसून की कार्ययोजना के दायरे में रखा जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून प्लान के तहत सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी व डोजर सहित सौ से भी अधिक हैवी मशीनों की तैनाती की योजना तैयार की गई है। इन मशीनों के लिए आवश्यक उपकरणों व ईंधन का पर्याप्त स्टॉक इनके तैनाती स्थल के निकट ही रखा जाय। जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग को मानसून को देखते हुए दूरस्थ खाद्यान्न गोदामों में पहले से ही तीन माह का स्टॉक पहॅॅुंचाए जाने के साथ ही धामों के निकट के गोदामों में रसोई गैस का भी कुछ स्टॉक रखे जाने के निर्देश देने के साथ ही राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आश्रय स्थलों का चिन्हीकरण कर आकस्मिकता की स्थिति में इनमें रहने-खाने की सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराए जाने की हिदायत भी दी है। जिलाधिकारी ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री मार्ग पर ऊपरी क्षेत्रों के लिए पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था किए जाने के लिए भी कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में आवागमन के लिए प्रयुक्त की जाने वाली ट्रॉलियों का समुचित रखरखाव किए जाने, जल भराव की समस्या का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों से तत्परता से कार्रवाई करने,संचार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने आदि के संबंध में भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, नवाजिश खलीक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस.रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, डीडीएमए के अभियंता शार्दूल गुसांई सहित सीमा सड़क संगठन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?