पुरोला (उत्तरकाशी):
गुन्दियाट गांव में आयोजित केसीसी (KCC) सेमीफाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश लाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा आपसी भाईचारे, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना है।खेल का मैदान केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की नई उड़ान का आधार भी है , इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेलकूद से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम, आपसी सहयोग, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक गुणों की भावना भी जागृत होती है। राज्य सरकार की खेल नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘उदीयमान युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता’ के माध्यम से लगातार प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में खेल सामग्री, खेल मैदान, व्यायाम शिक्षक और योग शिक्षकों की व्यवस्था करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।बालिकाओं की खेलकूद में बढ़ती भागीदारी पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक ने कहा, एक दौर था जब बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आज हमारी बेटियां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।” उन्होंने दूरदराज के गुन्दियाट गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए आयोजकों और खेल प्रेमियों की पीठ थपथपाई। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, मण्डल महामंत्री रमेश विजलवाण,शिषपाल रावत, गजेन्द्र चौहान नमो न्यूज ,युवा भाजपा नेता लोकेश उनियाल,किमडार की प्रधान कविता, ओम प्रकाश नौटियाल, लोकेन्द कन्डियाल,संयोजक जयवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, प्रधान त्रिलोक विजलवाण, प्रधान रौन राजेश विजलवाण, महेंद्र, प्रकाश, प्रदीप राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्ण भक्त नोटियाल,महावीर सिंह, नितिन पंवार ने किया।