गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में गम्भीर घायल 55 वर्षीय विजय पाल सिंह मराठा निवासी किशनपुर उत्तरकाशी ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य लोग सामान्य चोटिल हुए हैं। थानाध्यक्ष हर्षिल उमेश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा है। घायलों में आयुष पुत्र सुरेश सेमवाल, निवासी मुखवा उम्र 17 वर्ष ,सुरेश पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी बयाणा,मनेरी उत्तरकाशी 26 वर्ष, रतन गिरी पुत्र मोहन गिरी निवासी बयाणा,मनेरी उत्तरकाशी 40 वर्ष शामिल है।