गंगोत्री धाम में हरदोई उतर प्रदेश निवासी दो जेब कतरों ने मध्यप्रदेश निवासी एक श्रद्धालु जेब काटने की सूचना मिली है। श्रद्धालुओं ने कहा है कि गंगोत्री स्नान घाट पर स्नान कर रहा था।उसी दौरान तीस हजार. मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। एक श्रद्धालु ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध भादवि की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस चोरों की तलाश में जुड़ गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए 8–9 घंटे के अंदर जेबकतरों को गिरफ्तार किया। और उनके कब्जे से तीस हजार रुपए एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने उतर प्रदेश निवासी सुधाकर पुत्र राजकुमार, निवासी सुरजीतपुर व रविकुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा है कि कल गंगोत्री में हरदोई उतर प्रदेश के दो जेबकतरे पकड़े गए हैं। जिनके बारे में जानकारी जुटानें पर मालूम हुआ है कि यह लोग गिरोह बनाकर धामों व पर्यटक स्थलों और भीड़ वाले स्थान पर चोरी चकारी करते हैं अब अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की कुण्डली खंगाले जा रहे हैं। पुलिस कड़ी चौकसी पर है, हमारे धार्मिक स्थलों पर तीर्थ यात्रियों के साथ इस प्रकार के वारदातें करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनाई हुई है। टीम में प्रभारी एसओजी प्रकाश राणा, प्रमोद उनियाल, दीपक पंचम राणा ,नीरज आदि शामिल रहे।