By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: वाराणसी से 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज, PM मोदी सहित सिर्फ 8 कैंडिडेट्स मैदान में ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
UPफीचर्डराजनीति

वाराणसी से 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज, PM मोदी सहित सिर्फ 8 कैंडिडेट्स मैदान में ।

Lokesh Badoni
Last updated: May 16, 2024 5:25 am
Lokesh Badoni Published May 16, 2024
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी के चुनावी मैदान में अब सिर्फ 8 प्रत्याशी बचे हैं. बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 41 में से 33 लोगों के नामांकन को रद्द कर दिया गया. इन सभी नामांकन के खारिज होने के बाद अब 8 लोग चुनावी मैदान में हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इंडी गठबंधन के अजय राय, बहुजन समाज पार्टी के अतहर जमाल लारी समेत अन्य निर्दलीय व कुछ रीजनल पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं.जिलाधिकारी वाराणसी एसराज लिंगम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत जिन लोगों का पर्चा सही पाया गया है, उन सभी के नामांकन पत्र को अनुमति दी गई है, लेकिन जिनके परिचय में कोई भी गड़बड़ी थी, उन्हें सूचना देने के साथ उनका पर्चा खारिज किया जा चुका है. इसमें प्रधानमंत्री के खिलाफ ताल ठोकने वाले श्याम रंगीला भी शामिल हैं. कॉमेडियन श्याम रंगीला के पोस्ट पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जवाब देते हुए लिखा है कि शपथ पत्र अपूर्ण होने और आपके द्वारा शपथ न लिए जाने के कारण आपका नामांकन पत्र निरस्त किया गया है. आदेश की प्रति आपको प्राप्त कराई गई है.

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने भी पर्चा भरा था. जिला निर्वाचन अधिकारी ने इनका पर्चा निरस्त किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय का पर्चा भी डमी कैंडिडेट मानते हुए निरस्त कर दिया गया है. वाराणसी में 1 जून को मतदान होना है. इसके लिए 7 मई से 14 मई तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हुई है. इसमें कुल 41 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था. कुल 55 पर्चे आए थे. इनमें प्रधानमंत्री मोदी और अजय राय का चार सेट पर्चा था जबकि शिवकुमार की तरफ से भी चार सेट पर्चा भरा गया था. 17 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होगी.भारतीय जनता पार्टी से नरेंद्र मोदी, नेशनल इंडियन कांग्रेस से अजय राय, बहुजन समाज पार्टी से अतहर जमाल लारी, अपना दल (कमेरावादी) से गगन प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी से पारस नाथ केशरी, युग तुलसी पार्टी से कोली शेट्टी शिवकुमार और निर्दलीय संजय कुमार तिवारी व दिनेश कुमार यादव मैदान में रह गए हैं.

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनरजिस्टर्ड कीटनाशकों वाली मच्छर अगरबत्तियों पर शिकंजा कसा, दुकानदारों और वितरकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

मुखम डेंटल ने गुड़गांव में आधुनिक डेंटल केयर सेंटर शुरू किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर, उत्तर प्रदेश में एसएईएल (SAEL) लिमिटेड की इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की आधारशिला रखी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • realme P4s 5G कल डुअल-चिप पावर और फ्लैगशिप-लेवल Samsung M14 डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च
  • डिजिटल युग में उत्तरदायी धार्मिक शिक्षा का महत्व
  • शिक्षा की विजयः समुदाय की बढ़ती शैक्षणिक आकांक्षाओं का
  • एक राष्ट्र एक चुनाव देश हित में जरूरी।आपका पैसा शिक्षा स्वास्थ्य बिजली सड़क पर लगेगा चुनाव प्रचार पर नहीं।
  • डाइवर्सी इंडिया ने देहरादून में ‘इंस्पिरिया’ का आयोजन किया, टिकाऊ संचालन और स्वच्छता पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?