By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: त्याग, समर्पण और निष्ठा के बल पर भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी बनीः त्रिवेन्द्र सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

त्याग, समर्पण और निष्ठा के बल पर भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी बनीः त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: March 21, 2024 1:53 pm
Lokesh Badoni Published March 21, 2024
Share
SHARE

 

कार्यकर्ताओं को पूरे मनोभाव से चुनाव प्रचार में जुट जाने का किया आहवान

 

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को 400 पार का संकल्प दिलाया

 

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर 2047 मिशन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

 

हरिद्वार : हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और निष्ठा के बलवूते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत परेशानी होगी तो वह सबसे आगे होंगे, वे किसी से डरते नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोभाव से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आहवान किया। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को उपनगरी ज्वालापुर के एक बैंकट हॉल में भाजपा जिला बैठक में बोल रहे थे।

 

 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को वोट डालना हैं। केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 मिशन का हिस्सा बनना है। पीएम के निर्देश है की सबसे पहले गरीब, महिला, युवाओं और किसान की चिंता करनी है। भाजपा ने देश को सुशासन दिया। भाजपा में भ्रष्टाचार को कोई गुंजाइश नहीं है। पीएम के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देश चली है। पीएम ने सभी से आह्वान किया है की अबकी बार भाजपा 370 और एनडीए चार सौ पार। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं को 400 पार का संकल्प दिलाया।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की भाजपा पार्टी सरकार में कार्यकर्ताओं के त्याग से पहुंची है, राष्ट्र का निर्माण करना है, तो त्याग करना पड़ेगा। कार्यकर्ता यह न सोचें की त्रिवेंद्र, मदन और सुरेश के गले में मालाएं डाली जाती है। भाजपा पार्टी में छोटे कार्यकर्ता को भी समय पर बड़ा पद मिल सकता है। इस बार भाजपा सभी रिकॉर्ड तोड देंगी।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की धारा 370 हटाई गई, सीएए लागू किया गया। वहीं मुस्लिम महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की हलाला जलालत भरा था। हलाला से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति आजादी दिलाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया, तीन तलाक समाप्त हुआ है। महिलाओं को शीर्ष स्थान पर पहुंचने का काम पीएम ने किया है। मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक मिला है। कोरोना में सरकार ने काम किया है। चंद्रमा, समुद्र के नीचे और धरती के चारों तरफ पीएम के नेतृत्व में विकास दिख रहा है।

संघ के प्रचारक के तौर पर कार्य करते हुए बिताए दिनों को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्मरण करते हुए कहा कि एक दौर वह भी था जब लोग भाजपा का पर्चा भी हाथ में नहीं पकड़ते थे। घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, लेकिन वर्तमान में विभिन्न पार्टियों के नेता टूट कर भाजपा में शामिल हो रहे है।

इस दौरान विधायक मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किरण उर्फ राजेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, आशु चौधरी आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी लोकसभा विस्तारक राजेंद्र व्यास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मयंक गुप्ता, राकेश राजपूत, योगेश चौहान, देवी सिंह राणा, अनिल अरोड़ा, आदेश सैनी, सुशील चौहान, अमरीश गर्ग, अनु कक्कड़, चंदन चौहान, संजय सहगल, विकास तिवारी, जितेंद्र चौधरी, लव शर्मा, रश्मि चौहान, आभा शर्मा, नकली राम सैनी, डॉ प्रदीप कुमार विक्रम भुल्लर, मनीष कुमार ,राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नायर ,मोहित शर्मा, नागेंद्र राणा, कैलाश भंडारी, सीमा चौहान, अमित राज, रीता सैनी, पवन राठौड़, अरविंद अग्रवाल ,नेपाल सिंह, जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव, प्रीति गुप्ता ,शीतल पुंडीर, रजनी वर्मा, आकाश चौहान, संजीव पुंडीर, अभिनव चौहान, राजवीर कलानिया, प्रिंस लाहोट, निर्मल सिंह, सुनील गुड्डू अभिनंदन गुप्ता ,बीशनपाल कश्यप ,ऋषि पाल सिंह, अमरीश सैनी ,आलोक द्विवेदी, नेत्रपाल चौहान, सचिन शर्मा, मनोज शर्मा, अरुण आर्य, गौरव पुंडीर ,सचिन निश्चित, विकल राठी, सुमित करनवाल, नितिन चौहान ,दीपांशु शर्मा, कमल प्रधान ,विपिन शर्मा ,एजाज अहमद ,सचिन बेनीवाल ,एडवोकेट राजकुमार, चमन चौहान, मनोज पारलिया, हंसराज कटारिया ,संदीप राठी, मनीराम ,दीपिका राठौड़ ,डॉ अश्विनी चौहान, पारुल चौहान, कमला जोशी, कमल जोरा, पूनम चौहान ,अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जिला संयोजक जयपाल सिंह चौहान ने किया।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsHaridwar news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?