By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में कब होगी वोटिंग लोकसभा चुनाव के लिए इस दिन होगा नामांकन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

उत्तराखंड में कब होगी वोटिंग लोकसभा चुनाव के लिए इस दिन होगा नामांकन

Lokesh Badoni
Last updated: March 16, 2024 4:37 pm
Lokesh Badoni Published March 16, 2024
Share
SHARE

 

 

देहरादून हरिद्वार:(जीशान मलिक) चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं. इन सभी सीटों पर एक ही दिन वोटिंग होगी.

चुनाव की तारीखों का एलान होते ही प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, दोनों दलों आगे की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. उत्तराखंड में केवल एक चरण में पांचों सीटों पर चुनाव होंगे.

 

19 अप्रैल से 7 चरणों में वोटिंग होगी. इसके बाद 4 जून को मतों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की.

इस मौके पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू और दूसरे बड़े अधिकारी मौजूद थे. निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा आज यानी शनिवार को करने की सूचना पहले ही दी थी.

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. गौरतलब है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है.

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछले एक साल साल के भीतर करीब 11 चुनाव कराए गए हैं. हर जगह शांतिपूर्वक चुनाव हुए. कोर्ट केसेस कम हुए. फेक न्यूज पर एक्शन लेने के तरीके में बढ़ोतरी हुई है. भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. 1.82 करोड़ नए वोटर इस बार जुड़े हैं. 49.7 करोड़ पुरुष वोटर और 47.1 करोड़ महिला वोटर हैं. 82 लाख लोग ऐसे हैं जो 85 साल से ऊपर के हैं. 2 लाख 18 हजार लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 से अधिक है. 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर हैं.

 

महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी

चुनाव आयोग ने कहा, महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. महिला वोटरों की संख्या पुरुष से ज्यादा है. ऐसे वोटर जिनकी उम्र 2024 में किसी भी वक्त 18 साल होने वाली है उनके भी आंकड़े हमारे पास हैं. हमें विश्वास है कि यूथ न सिर्फ वोट करेंगे बल्कि वोटरों की संख्या बढ़ाने में हमारी मदद भी करेंगे.

 

जहां तक बूथ की तैयारी की बात है तो हर जगह पीने का पानी होगा. पुरुष और महिला वोटर के लिए अलग-अलग टॉयलेट होंगे. इसके अलावा दिव्यांग वोटरों के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी. चुनाव आयोग देश के हर कोने में प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए पोलिंग स्टेशन लेकर जाएगा. 85 साल से अधिक के जितने भी वोटर हैं ह म उनके घर तक जाएंगे और उनका वोट लेंगे. देश में यह व्यवस्था पहली बार अमल में लाएगी. इसके लिए उनको फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे.

 

महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी

चुनाव आयोग ने कहा, महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. महिला वोटरों की संख्या पुरुष से ज्यादा है. ऐसे वोटर जिनकी उम्र 2024 में किसी भी वक्त 18 साल होने वाली है उनके भी आंकड़े हमारे पास हैं. हमें विश्वास है कि यूथ न सिर्फ वोट करेंगे बल्कि वोटरों की संख्या बढ़ाने में हमारी मदद भी करेंगे.

 

जहां तक बूथ की तैयारी की बात है तो हर जगह पीने का पानी होगा. पुरुष और महिला वोटर के लिए अलग-अलग टॉयलेट होंगे. इसके अलावा दिव्यांग वोटरों के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी. चुनाव आयोग देश के हर कोने में प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए पोलिंग स्टेशन लेकर जाएगा. 85 साल से अधिक के जितने भी वोटर हैं हम उनके घर तक जाएंगे और उनका वोट लेंगे. देश में यह व्यवस्था पहली बार अमल में लाएगी. इसके लिए उनको फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे.

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsHaridwar
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?