By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिलाधिकारी/जिला निवार्चन अधिकारी  सोनिका के निर्देशन पर जनपद में वृहद्धस्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जिलाधिकारी/जिला निवार्चन अधिकारी  सोनिका के निर्देशन पर जनपद में वृहद्धस्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Lokesh Badoni
Last updated: March 9, 2024 6:20 pm
Lokesh Badoni Published March 9, 2024
Share
SHARE

 

संवाददाता : विनय उनियाल,

 

देहरादून : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाये जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत् विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

जिलाधिकारी/जिला निवार्चन अधिकारी  सोनिका के निर्देशन पर जनपद में वृहद्धस्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रों में स्वीप के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए है।

आज उप जिलाधिकारी सदर हरीगिरी गोस्वामी ने जनपद देहरादून के मतदाताओं से अनुरोध किया कि कहा कि जिनकी आयु 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष हो चुकी हो वह अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर जांच लें तथा अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवा लें।

उन्होंने समस्त वोटर्स जिनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हैं, उनसे वे आगामी लोकसभा चुनाव में शत् प्रतिशत् मतदान करने की अपील की।

वहीं नगर आयुक्त ऋषिकेश/ सहायक रिटिर्निंग अधिकारी धर्मपुर विधानसभा शैलेंद्र सिंह नेगी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में 30 % मतदान वाले, मतदान केंद्र 174 राजकीय प्राथमिक विद्यालय लख्खीबाग कमरा नंबर 03 के संबंध में स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन देहरादून से विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर, सुपरवाइजर , बूथ लेवल ऑफिसर तथा अन्य क्षेत्रीय बूथ लेवल ऑफिसर के साथ मुलाकात की गई तथा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी रेलवे कर्मचारियों से मतदान के संबंध में चर्चा की गई ।

स्टेशन अधीक्षक ने अवगत कराया गया है कि कार्यालय आदेश जारी करते हुए अनिवार्य मतदान सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक तथा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी अनिवार्य मतदान के लिए सभी कर्मचारियों को प्रेरित करेंगे ।

कर्मचारियों के माध्यम से उनके परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

रेलवे स्टेशन विस्तार एवं फ्लाईओवर निर्माण से जो रेलवे कर्मचारी एवं परिवार अन्यत्र शिफ्ट किए गए हैं उनकी सूची तथा फोन नंबर भी उपलब्ध कराने के संबंध में सहमति प्रदान की गई है। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह नेगी सहायक रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर एवं रविंद्र कुमार स्टेशन अधीक्षक देहरादून द्वारा रेलवे स्टेशन के कर्मचारी को मतदाता शपथ दिलाई गई।

नगर निगम की टीम द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूकत करने, तथा वोटर शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्मय से मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्मय से घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा दीये जलाकर, रंगोली के माध्मय से भी मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Dehradun news uttrakhand news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?