By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

Lokesh Badoni
Last updated: March 8, 2024 12:06 pm
Lokesh Badoni Published March 8, 2024
Share
SHARE

 

 

केदारनाथ धाम : 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट।

 

सुबह सात बजे खुलेंगे कपाट।

 

आज ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई तिथि घोषित,

 

6 मई को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से होगी रवाना,

 

उखीमठ/रूद्रप्रयागः विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शुक्रवार 10 मई को प्रात:सात बजे खुलेंगे। तथा 5 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा स़पन्न होगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 6 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

 

आज शिवरात्रि के पर्व पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ- मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल आचार्य- वेदपाठियों ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा- अर्चना,विधि- विधान, पंचांग गणना पश्चात श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की। इस दौरान श्री औकारेश्वर मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया था दानीदाताओ ने श्रद्धालुओं हेतु भंडारा एवं प्रसाद का वितरण किया।

 

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओ को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी, कहा कि बीते यात्राकाल में रिकार्ड तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तथा मंदिर समिति यात्री सुविधाओ हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है शीघ्र ही मंदिर समिति का दल केदारनाथ पहुंचकर यात्रा पूर्व तैयारियों का जायजा लेगा।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज ही भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति के पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करने का कार्यक्रम भी घोषित किया गया।

 

कार्यक्रम के अनुसार 5 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा स़पन्न होगी।भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूति 6 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विभिन्न पड़ावों से होते हुए केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। दिनांक 6 मई को प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी 7 को द्वितीय पड़ाव फाटा 8 मई को तृतीय पड़ाव गौरीकुंड तथा 9 मई शाम को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। तथा शुक्रवार 10 मई प्रात: 7 बजे सुबह श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल जायेंगे।

 

श्री केदारनाथ द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर लिए पुजारीगणों को कार्य दायित्व दिया गया। श्री केदारनाथ धाम हेतु शिवशंकर लिंग पूजा का दायित्व संभालेंगे। जबकि श्री मदमहेश्वर हेतु टी गंगाधर लिंग पूजा का दायित्व निभायेंगे। श्री बागेश लिंग अतिरिक्त में रखे गये हैं। शिव लिंग चपटा श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा-अर्चना करेंगे।

 

आज कपाट खुलने की तिथि तय होने के समय श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, सीमांत विकास परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट पंचगाई हकहकूकधारी सहित केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य वीरेंद्र असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, डा.हर्षवर्धन बेंजवाल, धर्माचार्य औकार शुक्ला, वेदपाठी मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी स्वयंबंर सेमवाल,पुजारी शिव शंकरलिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, प्रमोद बगवाड़ी, विपिन तिवारी, देवी प्रसाद तिवारी,कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में प्रांत सेवा प्रमुख ने बच्चों से किया संवाद, महापुरुषो के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा, कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समरसता का संदेश

मोरी के खन्यासणी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1 की मोत 11 घायल

TAGGED:Badrinath-Kedarnath TempleDehradun news uttrakhand news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’
  • realme ने इमर्सिव बस एक्टिवेशन के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के कैंपसों तक पहुंचाया Harry Potter का जादू
  • realme, 21 सितंबर को realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ लॉन्च करेगा realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
  • सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में प्रांत सेवा प्रमुख ने बच्चों से किया संवाद, महापुरुषो के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?