By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: धरती और महिलाएं दुनिया की असली पोषक – डॉ. वंदना शिवा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

धरती और महिलाएं दुनिया की असली पोषक – डॉ. वंदना शिवा

Lokesh Badoni
Last updated: March 7, 2024 10:04 am
Lokesh Badoni Published March 7, 2024
Share
SHARE

देहरादून। ” धरती और महिलाएं दुनिया की वास्तविक पोषक हैं. जहां धरती से हमें अन्न सहित जीवन की दूसरी आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होती हैं, वहीँ एक महिला अपने घर-परिवार को सर्वोत्तम सस्कार के साथ पालती हैं. महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलकर आगे बढ़ रहीं हैं. आज देश और दुनिया में शुद्ध भोजन की बहुत बड़ी चुनौती है. वैश्विक कंपंनियों ने हमारे बीजों को हाइब्रिड की आड़ में ख़त्म करने की पूरी कोशिश की है।

वहीँ रासायनिक खाद और कीटनाशकों की वजह से हमारे खेत निरंतर प्रदूषित होते जा रहे हैं और अन्न जहर से पट रहा है. ऐसे में एक ग्रहणी के रूप में, माँ के रूप में और किसान के रूप में महिलाओं की भूमिका और भी बढ़ जाती है. हमारे ज्ञान की विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाने वाली महिलाएं ही हैं.” यह कहना था डॉ वंदना शिवा का. वह महिला सप्ताह के परिपेक्ष में नवधान्य जैव विविधता एवं संरक्षण फार्म रामगढ़,देहरादून पर चल रहे मातृ-शक्ति कार्यक्रम में कह रही थी.

 

इस कार्यक्रम में चकराता,देहरादून और उत्तराशी की दो-दर्जन महिला किसानों के साथ ही स्विट्जरलैंड, इंग्लैण्ड,फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, हंगरी तथा भारत से कुल २६ छात्राएं भी उपस्थित रहीं . ये विद्यार्थी इको फेमिनिनिज्म विषय पर ३ दिवसीय पाठ्यक्रम में सम्मिलित हुई और प्रमाणपत्र प्राप्त किया. थे. इस अवसर पर महिला किसानों सहित कुल ७० लोगों ने परंपरागत जैविक भोजन का लिया.

 

उपस्थित क्षेत्रीय महिला किसानों ने नवधान्य की रसोई में परंपरागत भोजन और पकवान बनाये. देहरादून से अरुणा नेगी ने देहरादूनी बासमती बचाने पर जानकारी साझा की. चकराता से आयी महिला किसान श्रीमती प्रिया देवी ने चकराता राजमा; विनीता देवी ने तुमड़ी आलू,; सरिता राणा ने चौलाई; उत्तरकाशी से अमीना देवी ने मंडुआ; विमला देवी ने लालधान; सविता देवी ने बिच्छू घास और उनके औषधीय महत्त्व पर बात की. वहीँ नर्मदा देवी ने उत्तराखंडी पकवान जैसे अरसा और अस्का पर जानकारी दी.

 

नवधान्य की वरिष्ठ सदस्य डॉ मीरा शिवा ने कहा कि आज के दौर में जहा कीटनाशकों के छिड़काव के कारण शुद्ध भोजन मिलना कठिन होता जा रहा है वहीँ भोजन में मिल रहे विषाक्त कैंसर जैसी बीमारियों के मुख्य कारण हैं. ऐसे में परिवार का पालन-पोषण करना एक बड़ी चुनौती है. महिलाएं दादी-नानी से मिलने वाले ज्ञान की संवाहक हैं. यदि वे भोजन और स्वास्थ्य के परंपरागत ज्ञान को हमारे दैनिक कार्यों में जीवंत रखती हैं तो निश्चित ही हम अपनी जैव विविधता और जीवन जीने के स्वस्थ तरीकों से स्वयं को , अपने परिवार को और देश-दुनिया को स्वस्थ रख सकते हैं.

 

कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मायागोबर्द्धन ने उपस्थित सहभागियों को नवधान्य के बीज संरक्षण के बारे कार्यों में बताया. उन्होंने देहरादून बासमती और नीम के पेटेंट खिलाफ नवधान्य के कार्यों के बारे में बताया. साथ ही भूले -बिसरे अनाजों को मुख्य धरा में महिला किसानों के साथ किये गए कार्यों पर भी बात की

 

अवसर पर बीज और नवधान्य साहित्य पर एक प्रदर्शनी भी लगायी गयी. देश विदेश से उपस्थित विद्यार्थियों ने सामूहिक बीजक गीत सुनाया और पुरोला उत्तरकाशी की महिला किसानों ने ताण्डी गीत प्रस्तुत किया. सञ्चालन डॉ प्रीति ने किया.

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Dehradun news uttrakhand news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?