By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मुख्यमंत्री ने देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिये किया हवाई सेवाओं का शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री ने देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिये किया हवाई सेवाओं का शुभारम्भ

Lokesh Badoni
Last updated: March 6, 2024 3:36 pm
Lokesh Badoni Published March 6, 2024
Share
SHARE

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हवाई सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में हुई है अभूतपूर्व प्रगति मुख्यमंत्री

लोगों का आवा-गमन सुविधाजनक, सरल व आसान हो, इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत : मुख्यमंत्री

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिये एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत दीप प्रज्जवलित कर, केक काटकर तथा फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया।

मुख्य मंत्री ने इस मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा यह प्रयास है कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के अंदर लोगों का आवा-गमन सुविधाजनक, सरल व आसान हो, इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत हैं तथा देश के लोग उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों में आसानी से आ जा सकें, जिसके लिये हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि इसके पूर्व हमने देहरादून से पिथौरागढ़ तथा पिथौरागढ़ से देहरादून के लिये एयर कनेक्टिविटी करने के साथ ही हल्द्वानी से चम्पावत, मुनस्यारी तथा पिथौरागढ़ के लिये हेली सेवाओं का शुभारम्भ कर चुके हैं।

उन्होंने आज प्रारम्भ हो रही उड़ानों का उल्लेख करते हुये कहा कि आज का दिन काफी शुभ है, जिसके तहत देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिये हवाई सेवाओं का शुभारम्भ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिन्धिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व तथा कालखण्ड में हवाई सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इन हवाई सेवाओं के माध्यम से अयोध्या आदि स्थानों के लिये यात्रा करने वाले यात्रियों से जय श्री राम के उद्घोष के बीच मुलाकात तथा बातचीत की और उन्हें मंगल यात्रा की शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, सचिव  सचिन कुर्बे, अपर सचिव  सी. रवि शंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा  दयानन्द सरस्वती,  हरीश कोठरी सहित सम्बंधित पदाधिकारी तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया

देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiChief Secretary Radha RaturiDehradun news uttrakhand news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?