By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: देहरादून : सोनिका ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश…. 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून : सोनिका ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश…. 

Lokesh Badoni
Last updated: March 5, 2024 7:52 pm
Lokesh Badoni Published March 5, 2024
Share
SHARE

 

संवाददाता : विनय उनियाल,

देहरादून : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने नोडल अधिकारी आयकर, उपायुक्त राज्य कर विभाग एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने आयकर, राज्यकर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्वाचन हेतु नियुक्त की गई टीमों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सम्बन्धित विभागों को निर्वाचन आयोग के ईएसएमएस एप्प के माध्यम से जानकारी साझा करेंगे तथा एप्प पर सम्बन्धित विभागों के स्टेट नोडल अधिकारी कर्मचारियों को ऑनबोर्ड करेंगे।

उन्होंने विभागों को विभागीय स्तर पर नोडल बनाते हुए उनके सुपर विजन में विभिन्न सूचनाओं पर टीमें जाएं ताकि शिकायती क्षेत्र की नजदीकी टीम त्वरित कार्यवाही कर सके। इसके लिए सभी टीमों में आपसी समन्वय रहे। सभी टीमें वीडियो निगरानी टीम, उड़न दस्ते, स्थैटिक निगरानी टीम 24×7 सक्रिय रहेंगी।

निर्वाचन के दौरान चुनाव को प्रभावित की जाने वाली सामग्री वितरण एवं अवैध सामग्री परिवहन की सूचनाओं पर सेलटैक्स विभाग को अपने कार्मिकों को तैनात करने तथा एप्प से जोड़ने के निर्देश दिए। निर्वाचन हेतु नियुक्त समस्त टीमों एवं कन्ट्रोलरूम 24×7 कार्य करेंगे, किसी भी प्रकार की सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करेंगे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मुख्य कोषाधिकारी को वाट्सएप्प गु्रप बनाते हुए सभी टीमों को उसमें जोड़ने के निर्देश दिए तथा सम्बन्धित विभागों के अधिाकरियों को निर्देशित किया कि विभिन्न सूूचनाएं ऑनलाईन के साथ ही आफलाईन माध्यम से भी निर्धारित प्रारूप पर प्रेषित की जाएंगी।

उन्होंने एयर इंटेलिजेंश की सूचनाओं तथा स्टार प्रचारक की आने की सूचना निर्वाचन आयोग को समय से देने आदि के सम्बन्ध में यूकाडा, निदेशक एयरपोर्ट, एवं सीआईएसएफ के कमांडट, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अगली बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभागों की लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु की गई तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई जिस पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा टोलफ्री नम्बर जारी कर लिया गया है तथा विभागीय साफ्टवेयर अपडेट हो गया है।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, देहरादून/नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, 2024 लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 सुश्री नीतू भण्डारी, सहायक निदेशक आयकर (अन्वेषण), आयकर देहरादून/नोडल अधिकारी, आयकर आबिद अली, जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून राजीव सिंह चौहान, ए0ई0सी0/नोडल अधिकारी, अनुवीक्षण दल सुश्री प्रेरणा बिष्ट, उपायुक्त, राज्य कर, देहरादून अवधेश कुमार पाण्डेय, आयकर अधिकारी सुशील कुमार दीक्षित, हुक्म सिंह, कुन्तीश प्रकाश त्यागी, सलाहकार राजीव गुप्ता, लेखाकार भरत सिंह उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsDM Sonika
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?