By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मसूरी विस में सेंट्रल पार्क का हुआ लोकार्पण, वेंडर जोन का भी शिलान्यास
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंड

मसूरी विस में सेंट्रल पार्क का हुआ लोकार्पण, वेंडर जोन का भी शिलान्यास

Lokesh Badoni
Last updated: March 5, 2024 12:57 pm
Lokesh Badoni Published March 5, 2024
Share
SHARE

 

विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी रहे उपस्थित

देहरादून : शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 06 दून विहार जाखन में 21 लाख रुपए की लागत से सैंट्रल पार्क के सौन्दर्यकरण का लोकार्पण तथा वार्ड संख्या 06 दून विहार में 73.01 लाख रुपए की लागत के वैडिंग जोन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। इसके निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नलकूप, सीवर लाइन, पार्क, सड़के, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण आदि कार्य इस वर्ष पूर्ण किए गए हैं। डॉ अग्रवाल ने सेंट्रल पार्क के शेष कार्य के लिए एमडीडीए को निर्देशित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आगे बढ़ कर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। आज उत्तराखंड विकास और विश्वास के अभूतपूर्व माहौल में, जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है।

विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य हम सभी का सामूहिक लक्ष्य है और इसे सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे “विकल्प रहित संकल्प“ की पूर्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों में सहयोगी बनें।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में वेंडिंग जोन की मांग यहां चल थी। उन्होंने कहा रेडी, ठेली वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। उन्होंने कहा कि वेंडर जोन के निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर लगातार मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद संजय नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, जितेंद्र रावत, निशा शर्मा, अपर नगर आयुक्त बीएस बुंदियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

You Might Also Like

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया

देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsDr Prem Chandra Agarwal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?