By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोरी के पवाणी अग्निकांड पीड़ित 39 परिवारों को वितरित किए ₹5-₹5 लाख के सहायता चेक, छह माह के किराये के रूप में 24 हजार की धनराशि वितरित किए।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसामाजिक

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोरी के पवाणी अग्निकांड पीड़ित 39 परिवारों को वितरित किए ₹5-₹5 लाख के सहायता चेक, छह माह के किराये के रूप में 24 हजार की धनराशि वितरित किए।

Lokesh Badoni
Last updated: November 28, 2026 10:35 am
Lokesh Badoni Published November 28, 2026
Share
SHARE

 

Contents
मोरी उतरकाशी।अपने वादे के अनुरूप पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दुर्गेश्वर लाल ने आज विकासखंड मोरी की ग्राम पंचायत पवाणी पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा घोषित आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।इस दौरान अग्निकांड से प्रभावित कुल 39 परिवारों को प्रति परिवार ₹5 लाख की आर्थिक सहायता तथा छह माह के किराये के रूप में ₹24,000 की धनराशि प्रदान की गई।उल्लेखनीय है कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही विधायक  दुर्गेश्वर लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया था तथा उनके नुकसान की भरपाई और पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया था। विधायक  ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  से भी लगातार संपर्क एवं संवाद स्थापित कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। आज प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित कर उन्होंने अपने वादे को धरातल पर पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पवाणी गांव में हुई अग्निकांड की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपनी वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा पूंजी से अपने आशियाने बनाए थे, उन्हें इस अग्निकांड में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं स्वयं और प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े हैं। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन को पुनः सामान्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।विधायक दुर्गेश लाल ने कहा भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना एवं दुःख व्यक्त करता हूँ। इस कठिन घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़ित परिवारों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। समाज के सभी लोगों व सामाजिक संगठनों, संस्थाओं जनप्रतिनिधियों से अपील है कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुंवर, जिला पंचायत प्रतिनिधि  भगत सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख  बच्चन सिंह पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि बलबीर सिंह राणा, मंडल महामंत्री बलवीर सिंह पंवार, प्रधान प्रतिनिधि सौड़ अर्जुन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष  सत्य सिंह राणा, सह विभाग मंत्री सेवा भारती  आचार्य लोकेश बडोनी, सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष  चमन रावत, प्रधान प्रतिनिधि पवाणी  यशपाल पंवार, भाजपा मंडल महामंत्री  दर्शन पंवार,  दिनेश राणा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।

मोरी उतरकाशी।

अपने वादे के अनुरूप पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दुर्गेश्वर लाल ने आज विकासखंड मोरी की ग्राम पंचायत पवाणी पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा घोषित आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।

इस दौरान अग्निकांड से प्रभावित कुल 39 परिवारों को प्रति परिवार ₹5 लाख की आर्थिक सहायता तथा छह माह के किराये के रूप में ₹24,000 की धनराशि प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही विधायक  दुर्गेश्वर लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया था तथा उनके नुकसान की भरपाई और पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया था। विधायक  ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  से भी लगातार संपर्क एवं संवाद स्थापित कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। आज प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित कर उन्होंने अपने वादे को धरातल पर पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पवाणी गांव में हुई अग्निकांड की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपनी वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा पूंजी से अपने आशियाने बनाए थे, उन्हें इस अग्निकांड में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं स्वयं और प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े हैं। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन को पुनः सामान्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

विधायक दुर्गेश लाल ने कहा भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना एवं दुःख व्यक्त करता हूँ। इस कठिन घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़ित परिवारों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। समाज के सभी लोगों व सामाजिक संगठनों, संस्थाओं जनप्रतिनिधियों से अपील है कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुंवर, जिला पंचायत प्रतिनिधि  भगत सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख  बच्चन सिंह पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि बलबीर सिंह राणा, मंडल महामंत्री बलवीर सिंह पंवार, प्रधान प्रतिनिधि सौड़ अर्जुन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष  सत्य सिंह राणा, सह विभाग मंत्री सेवा भारती  आचार्य लोकेश बडोनी, सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष  चमन रावत, प्रधान प्रतिनिधि पवाणी  यशपाल पंवार, भाजपा मंडल महामंत्री  दर्शन पंवार,  दिनेश राणा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।

You Might Also Like

पवाणी अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आए ट्रैकप इंडिया के संरक्षक चंद्रमणि रावत, वितरित की राहत सामग्री

‘जीवन की साक्षरता है शिक्षा, सर्वस्व की सार्थकता है दीक्षा’

ए. आर. रहमान और इम्तियाज़ अली के बहुप्रतीक्षित संवाद ने देहरादून लिटरेचर फ़ेस्टिवल 2026 के पहले दिन को बनाया ख़ास

732.78 करोड़ की 11 पेयजल योजनाओं के टेंडरों में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य स्वराज पार्टी ने मुख्य सचिव को सौंपा शिकायत पत्र

मोरी के पवाणी गांव में अग्निकांड से उजड़े कई परिवारों के आशियाने, मदद के लिए उठे हाथों की दरकार; सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से सहयोग की अपील। आचार्य मधुर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोरी के पवाणी अग्निकांड पीड़ित 39 परिवारों को वितरित किए ₹5-₹5 लाख के सहायता चेक, छह माह के किराये के रूप में 24 हजार की धनराशि वितरित किए।
  • पवाणी अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आए ट्रैकप इंडिया के संरक्षक चंद्रमणि रावत, वितरित की राहत सामग्री
  • ‘जीवन की साक्षरता है शिक्षा, सर्वस्व की सार्थकता है दीक्षा’
  • एसटीपीआई ने बरेली में अपने 75वें केंद्र का किया उद्घाटन, उत्तर प्रदेश के आईटी/आईटीईएस और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती
  • ए. आर. रहमान और इम्तियाज़ अली के बहुप्रतीक्षित संवाद ने देहरादून लिटरेचर फ़ेस्टिवल 2026 के पहले दिन को बनाया ख़ास

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?